RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

चतरा:राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतिभा चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 मई।खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के तत्वावधान में सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतिभा चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में जिले सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतिभा चयन ट्रायल का उद्देश्य आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा की रिक्त सीटों को भरना एवं आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, सिमरिया के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करना है। चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें आवासीय सुविधा, भोजन एवं शिक्षा की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, खेल कौशल एवं तकनीकी दक्षता का परीक्षण किया गया। प्रतिभा चयन कार्य में जिला खेल पदाधिकारी श्री कैलाश राम, फुटबॉल प्रशिक्षक श्री नीरज कुमार राय, फुटबॉल प्रशिक्षिका सुश्री प्रेरणा मिश्रा, खेलो इंडिया फुटबॉल कोच श्री वासुदेव मिश्रा, फुटबॉल कोच श्री कोलेश्वर गोप एवं जिला खेल समन्वयक सुश्री पूजा कुमारी उरांव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला खेल कार्यालय, चतरा की ओर से जानकारी दी गई कि 19 मई 2026 को भी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में बालिका खिलाड़ियों के लिए राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतिभा चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इसमें भाग लेने की अपील की गई है।

Related posts

भोजपुर:जिला स्वास्थ्य विभाग भोजपुर कार्यक्रमो का विश्लेषण व जन्मदिन उत्सव आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 3.0 का किया उद्घाटन, प्रसिद्ध खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर : पत्नी की हत्या का अभियुक्त पति गया जेल ! प्रेम प्रसंग मे जुलाई 2024 में हुई थी शादी।

rktvnews

भोजपुर:देश की जनता मकान, जमीन, रोजगार, शिक्षा के लिए लड़ रही हैं,वे भाजपा के हिंदूवाद के झासे में नही आनेवाले हैं: राजाराम सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की प्रदान की जा रही सुविधा!अब तक 29 हजार से अधिक 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से किया मतदान।

rktvnews

सिवान:जिला पदाधिकारी ने किया जिला नजारत शाखा का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment