RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बचपन स्कूल का वार्षिक उत्सव!बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का मौका दे : देवनानी

जयपुर/राजस्थान 21फरवरी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि बच्चों को बचपन से ही उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चें मन लगाकर सीखे। अभिभावक बच्चों पर पूरा ध्यान दें और अध्यापक बच्चों को सुसंस्कारित करें।
देवनानी ने मंगलवार को यहां बिरला सभागार में आयोजित बचपन स्कूल के वार्षिक उत्सव को सम्‍बोधित किया। देवनानी ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। देवनानी ने कहा कि बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार ही विषयों का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य तय कर, उस दिशा में मेहनत करके आगे बढना चाहिए, ताकि वे अपने जीवन में सफल हो सके। अभिभावकों को भी बच्चों की रूचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। देवनानी ने कहा कि बच्चों को अच्छे, संस्कार, अच्छा वातावरण, सदव्यवहार और उनको सकारात्मक दिशा में बढने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों की समान रूप से होती है। ये सभी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा‍ और निर्वहन कर देश की प्रगति में सहभागी बने। इस मौके पर मुकेश दाधीच, बलदेव व्यास, योगेश व्यास सहित प्राचार्य, अध्यापक, बच्चें और अभिभावक मौजूद थे।

Related posts

छत्तीसगढ़:इस वर्ष का ‘लोकजतन सम्मान’ शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को, 24 जुलाई को रायपुर में होगा आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश देंगे मुख्य व्याख्यान।

rktvnews

भारतीय नौसेना के दिवंगत एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई: बेंगलुरु में 25-27 मई को शताब्दी समारोह।

rktvnews

बागपत: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

कदम

rktvnews

शुभकामनाएँ होली की।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत जनसुनवाई तथा प्रखंड/थाना दिवस पुनः प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment