RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

देहरादून:सी0आर0सी0 काशीपुर ब्लाँक में नियुक्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक 10.000/रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार।

देहरादून/उत्तराखंड 15 फरवरी। सी0आर0सी0 काशीपुर ब्लाँक में नियुक्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक 10.000/रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अकित करायी थी कि सी0आर0सी0 काशीपुर ब्लाँक जो राजकीय प्राईमरी पाठशाला बासखेडा काशीपुर में स्थित है में नियुक्त प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा एवं सहायक अध्यापक अंकुरप्रताप काशीपुर ब्लाँक के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट स्कूलो में चेकिंग के दौरान उनके स्कूल मेंमेंटेन की जाने वाले रजिस्टरों में पकड़ी गई कमियों को उञ्च स्तर पर ना भेजने के एवज में 10000(दस हजार रूपये) की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था।
उक्त शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथमदृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज 15-02-2024 को प्रधानाधयापक दिनेश शर्मा को शिकायतकर्ता से10,000/- (दस हजार) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप को रिश्वत की मांग करने के साक्ष्य होंने के आधार पर सी0आर0सी0 कार्यालय जो राजकीय प्राईमरी पाठशाला बासखेड़ा काशीपुर में ही है,से गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचारनिवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
निदेशक सतर्कता डॉ0बी0मुरूगेसन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कारसे पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।

Related posts

भोजपुर:नशा समाज और राष्ट्र के विकास के लिए बाधक : प्राचार्य डॉ.धनंजय कुमार

rktvnews

आज देश में अघोषित आपातकाल: आदित्य पासवान

rktvnews

भोजपुर: राजद बड़हरा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

rktvnews

नवादा:वन स्टॉप सेंटर के नवनिर्मित भवन उद्घाटन किया।

rktvnews

निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर:मैं अभी भी आरा का प्रतिनिधि हूं और विकास कार्य होता रहेगा : पूर्व सांसद आर के सिंह

rktvnews

Leave a Comment