RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: राजद बड़हरा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)18 फ़रवरी। आज बड़हरा विधानसभा मे यूरिया खाद की कालाबाजारी, प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध लूट, पूर्ण रूप से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को लेकर राजद बडहरा प्रखंड ईकाई द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन प्रखंड मुख्यालय बड़हरा पर आयोजित किया गया
धरना की अध्यक्षता राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह एवं संचालन अतिपिछडा प्रकोष्ठ भोजपुर राजद के जिलाध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी ने किया।
धरना स्थल पर आए प्रखंड पदाधिकारी बड़हरा को राजद नेताओ द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा गया।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने कहा की आज बड़हरा मे खाद को लेकर किसानो के बीच हाहाकार मचा हुआ है,खाद मिल नही रहा है बिचौलिए के माध्यम से औने- पौने दाम पर बेचा जा रहा है गरीब किसान लाचार है उनकी मेहनत के बाद भी अच्छे किस्म का फसल नही उत्पादन कर पा रहे है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम जोड़ने पर लूट , पूरे बड़हरा का बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित न होना सरकार के अमानवीय चेहरा को प्रदर्शित करता है लेकिन अफसोस की यहा कोई सुनने वाला नही है। वही बड़हरा के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह जी कभी जनमानस के सवाल पर मुखर नही हुए उनकी राजनीतिक जीवन केवल भोग विलास मे विता बड़हरा के जनता ने विधायक,मंत्री बनाया लेकिन उनके सुख-दुख मे खड़े नही रहते इस बार बड़हरा के जनता इनको सबक सिखायेगी और आगामी विधानसभा चुनाव मे राजद गठबंधन का सरकार बनेगा और हमारे नेता तेजस्वी यादव जी मुख्यमंत्री बनेगे ये जनता तय कर ली है।
पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सिपी चक्रवर्ती ने कहा कि बाढ़ से इलाके मे चित्कार मचा हुआ था लेकिन अभी तक राहत राशि न मिला और यहा के प्रशासन सहित सरकार के कान तक जू नही रेंग रहा है।
युवा राजद भोजपुर के प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने कहा की सरकार की लापरवाही के कारण आज बड़हरा की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है,उनके सामने खाद यूरिया, सहित दर्जनभर समस्या है सरकार व जिला प्रशासन बिल्कुल फेल्योर है। हमने बड़हरा मे घूम-घूम कर लोगो से मुलाकात कर जानकारी ली जनता तक सरकार का कोई लाभ नही प्राप्त हुआ है। बड़हरा को पूर्ण बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करना पड़ेगा।
वही श्री यादव ने कहा की जिस प्रकार से झारखंड, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्य मे राज्य के बहाली मे डोमिसाइल निति लागू है लेकिन अफसोस की बिहार मे डोमिसाइल निति लागू नही है सरकार से मांग है कि आने वाला शिक्षक बहाली मे डोमिसाइल निति लागू करे।
राजद नेता अनिल यादव ने कहा की बड़हरा के जनता की हालात बदहाल है चाहे वह खाद,बिजली,पानी का समस्या हो।
झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नन्दजी यादव ने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लूट मचा हुआ है।
एक दिवसीय धरना कार्यक्रम मे राजद नेता रामबाबू सिंह, मंजू राम,करन सिंह,कामेश्वर प्रसाद मालाकार,आकाश पासवान, प्रिंस ठाकुर,लक्ष्मण सिंह,अशोक यादव,रौशन माली, संजय सिंह, डीएन चौधरी,श्याम नारायण यादव,दिनेश राय,मुन्ना यादव, रामकुमार सिंह, प्रदीप सिंह,अनिरुद्ध राम सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:कजाकिस्तान में हुई 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक।

rktvnews

चतरा;उपायुक्त अबु इमरान चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का जायजा लेने पहुंचे लवालौंग।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर उर्वरक अनुज्ञप्ति धारक के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय राशि में की वृद्धि की घोषणा,आशा को 3000 एवं प्रति प्रसव ममता कार्यकर्ताओं को मिलेंगे 600 रुपए।

rktvnews

भोजपुर:सम्राट को बधाई, नीतीश ने स्थापित किए उच्च आदर्श : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

पश्चिम चंपारण:धान की रोपनी में किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment