RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आज देश में अघोषित आपातकाल: आदित्य पासवान

निरंकुश सत्ता लोकतंत्र और स्वतंत्रता पर आघात!भाजपा सरकार विरोधियों को कुचलने में कर रही सरकारी तंत्रों का इस्तेमाल:आदित्य पासवान

पटना /बिहार (अनिल सिंह )26 जून।बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान ने बड़ा बयान देते हुए कहा है की भारत में अघोषित आपातकाल लागू है।सारे सरकारी तंत्रों का इस्तेमाल बीजेपी अपने विरोधियों को कुचलने में प्रयोग कर रही है जिससे निरंकुशता बढ़ गयी है जो एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक है ।
बीजेपी बहुसंख्यक हिंदुओं को वोटबैंक बनाने के प्रयत्न में कट्टरवाद का सहारा ले अन्य धर्मों के लोगों के प्रति आक्रामकता दिखाने को कह रही है और हिंदू राष्ट्र बनाने की बात अपने लोगों से देश के समक्ष रखवा रही है जो देश की संप्रभुता , एकता और अखंडता के लिए बहुत ही घातक है इसलिए देश में बढ़ते निरंकुशता और धार्मिक उन्माद के खतरे को देखते हुए कांग्रेस और अन्य राष्ट्रभक्त पार्टियों की यह जिम्मेवारी बन गयी है कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की पुनर्स्थापना की जाए और भारत के इतिहास को बदलने का प्रयास करने वालों को ‘इतिहास’ बना दिया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की अब सबसे जरूरी ये है कि जनता भी समझे कि आज देश में क्या हो रहा है।उन्होंने अपने शब्दो में देश की जनता को आगाह करते हुए कहा की धार्मिक उन्माद ने कितने देशों को बर्बाद कर डाला और निरंकुशता आपकी सभी तरह की स्वतंत्रता पर आघात है इसलिए देश की एकता , अखंडता और सौहार्द की खातिर प्रण लीजिए कि देश के सम्मान को बचाने के लिए और देश में एक स्वस्थ सरकार बनाने हेतु विपक्ष के मजबूत गठबंधन को समर्थन करें।

Related posts

भोजपुर: प्रधानमंत्री के मन की बात को भाजपा जिला कार्यालय सहित सभी बूथों पर सुना गया।

rktvnews

भोजपुर: पीरो में अनुमंडल पदाधिकारी ने दिलाई जीविका दीदियों को मतदान की शपथ।

rktvnews

कैथाप्रम दामोदरन नंबूदरी प्रतिष्ठित हरिवरसनम पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

नारनौल:बस चालक व परिचालकों के लिए अब उपमण्डल व तहसील स्तर पर भी बनेंगे फर्स्ट एड सर्टिफिकेट,डीसी मोनिका गुप्ता के समक्ष स्कूल संचालकों ने उठाई थी मांग।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

केंद्रीय कारा बक्सर में आयोजित बंदियों हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल हुए जिलाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment