
पीरो/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून।बी.एस.एस. कॉलेज, बचरी पीरो, भोजपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मंगलवार को “नशा मुक्त भारत अभियान” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवाओं एवं समाज के बीच नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धनंजय कुमार ने किया।उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज में जन-जागरूकता फैलाकर लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए नशामुक्त वातावरण अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बंकेश्वर चौधरी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए।
