RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा:वन स्टॉप सेंटर के नवनिर्मित भवन उद्घाटन किया।

नवादा(बिहार ) 04 मार्च।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी, नवादा एवं दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा ने आज सदर प्रखंड नवादा स्थित वन स्टॉप सेंटर के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि भवन के बन जाने से उन महिलाओं को तात्कालिक रूप से आश्रय मिलेगा जो पीड़ित है। उन महिलाओं को एक ही छत के नीचे कानूनी, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं भावनात्मक परामर्श के साथ-साथ पुलिस सुरक्षा भी मिलेगी, जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मबल जागेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में इस केन्द्र के माध्यम से महिलाओं को कई स्तरों पर एक साथ न्याय मिल पाएगा। महिलाओं के खिलाफ हिंसा की समस्या के समाधान के लिए यह योजना है। थाना स्तर पर महिला हेल्पलाइन में आने वाले घरेलू हिंसा समेत अन्य मामलों में वन स्टॉप सेंटर का काउंसलिंग के मामले में सहयोग लिया जाएगा।
इस अवसर पर राजकुमार सिंहा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा सदर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल,कुमारी रिता सिंहा डीपीओ आईसीडीएस, राजकुमारी केन्द्र प्रशासक महिला हेल्प लाईन नवादा, हिना तबसुम जिला समन्वयक मिशन शक्ति नवादा आदि उपस्थित थे।

Related posts

नूर हसन ने संभाला भोजपुर जिला जनसंपर्क विभाग कार्यालय का कार्यभार।

rktvnews

जयपुर:राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम।

rktvnews

बिहार: राज्य मंत्री लेशी सिंह ने की केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर : सहेली कक्ष का हुआ उद्घाटन! शाहपुर के हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण: महापौर और नगर आयुक्त ने विभिन्न छठ घाटों के सफाई कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आज राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment