RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हनुमानगढ़:सूर्य सप्तमी पर सैक्टर 12 विद्यालय में हुआ जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम।

हनुमानगढ़/राजस्थान15 फरवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 12 हनुमानगढ़ जंक्शन में सूर्य सप्तमी के अवसर पर गुरुवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों सहित संपूर्ण स्टाफ मय अतिथिगण ने संगीतमय सूर्य नमस्कार की सभी 12 मुद्राओं के अभ्यास में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि संतोष बंसल, नगर परिषद् सभापति सुमित रणवा, पार्षद परविंदर कौर, बलराज सिंह दानेवालिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति रानी कटारिया, जिला शिक्षा अधिकारी हंसराज जाजेवाल समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया। श्रीमती शक्ति रानी ने विद्यार्थियों से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
प्राचार्य सुनीता यादव ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा पिछले दो हफ्ते से सूर्य नमस्कार का पूर्व अभ्यास किया जा रहा था। जिसके परिणाम स्वरुप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच संचालन विकास शर्मा ने किया एवं सूर्य नमस्कार प्रदर्शन का संचालन शारिरिक शिक्षक मोहनलाल समेत स्काउट प्रकाश शास्त्री इत्यादि ने किया।

सूर्य नमस्कार के गिनाए फायदे

स्कूल ग्राउंड पर विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राएं की। डीइओ ने विद्यार्थियों को बताया कि सूर्य नमस्कार में योगासन को सर्वश्रेष्ठ योगासन माना जाता है। क्योंकि इसमें 12 योगासनों का फायदा एक साथ मिलता है, इसके कई फायदे भी है। सूर्य नमस्कार वजन घटाने में सहायता करता है, साथ ही इससे पाचन शक्ति को काफी हद तक बढ़ाने में मदद मिलती है, साथ ही शरीर में लचक बरकरार रखता है, रोजाना सूर्य नमस्कार करने से बॉडी का पोस्ट सही बना रहता है। इसके साथ व्यक्ति गर्दन दर्द, कमर दर्द और कंधों के दर्द जैसी बीमारियों से भी दूर रहता है।

Related posts

बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

देश भर के नागरिकों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम 2.0 खोला गया:डॉ. एल. मुरुगन

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कर्तव्य भवन राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने स्वच्छता के लिए श्रमदान कर “स्वच्छोत्सव” का किया शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 प्रथम चक्र का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

आरा शहरी फीडर संख्या-3 से छः घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

Leave a Comment