RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: मंडलकारा, आरा स्थित रेडियो केंद्र से नालसा की योजनाओं से सभी काराधीन बंदियों को विधिक रूप से किया गया जागरूक।

आरा/ भोजपुर 13 फरवरी।अंतर्राष्ट्रीय रेडियो दिवस के अवसर पर आज 13 फरवरी को मंडलकारा, आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वाधान में सभी काराधीन बंदियों को जेल में स्थित रेडियो के माध्यम से जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के सचिव, गौतम कुमार ने जेल में स्थित रेडियो केंद्र से नालसा की योजनाओं से सभी काराधीन बंदी को विधिक रूप से जागरूक किया एवं कानून की विशेष जानकारी भी इनके द्वारा प्रदान की गई। विदित हो की जेल में अपना रेडियो का उद्घाटन उच्च न्यायालय पटना के न्यायमूर्ति सह व्यवहार न्यायालय भोजपुर के निरीक्षी न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडे द्वारा किया गया था। इस अवसर पर प्रतिनियुक्ति पैनल अधिवक्ता, कृष्ण गोपाल मिश्रा, जेल अधीक्षक गौरव कृष्ण, जेल उपाधीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक अधीक्षक शबनम प्रिया के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर जिला शतरंज चैंपियनशिप आयोजन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक (आउटरीच सत्र) के लिए इटली के रेजियो कैलाब्रिया की यात्रा करेंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एमटी वासुदेवन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

पूर्व सांसद ,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं चौकीदार दफादार के संस्थापक स्व राम अवधेश सिंह की तीसरी पुण्य तिथि कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी के संबोधन का मूल पाठ।

rktvnews

Leave a Comment