खेल टीम भावना और अनुशासन से होती है प्रतिष्ठित : प्राचार्य प्रो गुलाब फलहारी
शाहपुर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अंतर्गत अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्थानीय श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय गौतम नगर शाहपुर में पूर्व कुलसचिव वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के प्रो डॉक्टर रणविजय कुमार ,सीनेटर सदस्य संतोष तिवारी एवं प्राचार्य प्रो डॉक्टर गुलाब फलाहारी, विधि सलाहकार अरविंद तिवारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन किया गया। प्रोफेसर रणविजय कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी देश के भविष्य होते हैं ।इस देव भूमि में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करना एवं स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित महाविद्यालय परिवार द्वारा किया जाना गौरव की बात है ।संतोष तिवारी द्वारा महाविद्यालय के खेल के क्षेत्र में निरंतर विकास के लिए शुभकामनाएं दी। वही प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर गुलाब फलाहारी ने खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त करते हुए इस महाविद्यालय में आए कुल 12 महाविद्यालय के खिलाड़ियों का स्वागत किया ।एवं उन्होंने कहा कि आप सबों के आगमन से इस महाविद्यालय अत्यंत गौरव महसूस कर रहा है ।खेल टीम की भावना से अनुशासन के साथ दो दिवसीय खेल का आनंद लें ।वहीं अरविंद तिवारी ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के रूप के साथ-साथ शिक्षा एवं नौकरी में भी सहायक होती है।कार्यक्रम का संचालन छाया कुमारी एवं डॉ.अबुल कलाम के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मी के रूप में सभी आयोजन में लग रहे । खेल प्रभारी डॉक्टर अमरीश गौतम के साथ डॉ राजीव कुमार , अजीत कुमार राम ,डॉक्टर आस्था कुमारी, डॉ रूपेश कुमार ,डॉक्टर राजेश कुमार ,मोहम्मद फैज आलम, प्रवीण कुमार, एवं कर्मी के रूप में चंदन तिवारी, राजन तिवारी, दीपक कुमार , सुशील कुमार ठाकुर, प्रकाश चौबे,प्रदुमन कुमार, सोनू कुमार ,राहुल कुमार, मुन्ना कुमार , रोहित कुमार, प्रदीप मिश्रा एवं सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन भव्य एवं उत्साहवर्धक रहा।
उद्घाटन मैच श्री त्रिदंडी देव डिग्री कॉलेज शाहपुर बनाम शेरशाह कॉलेज सासाराम के बीच खेला गया ।जिसमें श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर 16 अंकों से जीत हासिल की ।वहीं दूसरा मैच एस न देव कॉलेज, खैरा बनाम एच डी जैन कॉलेज आरा के बीच खेला गया जिसमें एच डी जैन कॉलेज आरा 17 अंकों से विजय रहा

