RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

महेंद्रगढ़:नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए : डीसी मोनिका गुप्ता

महेंद्रगढ/हरियाणा 13 फरवरी। अधिकारी हर कार्य के लिए लोगों के साथ संपर्क बनाकर रखें ताकि उनका जो भी कार्य है वह जल्द से जल्द समय पर पूरा हो सके। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में लगे कैंप में लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए अधिकारियों को दिए। कैंप में लगभग 35 लोगों की समस्या सुनी। इनमें से ज्यादातर का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष को अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी शिकायत का मौका मुआयना करने के बाद उसकी रिपोर्ट मुझे भिजवाना सुनिश्चित करें। राज्य सरकार के निर्देश पर हर मंगलवार को महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में यह कैंप कार्यालय इसी उद्देश्य के लिए लगाया जाता है ताकि लोगों को नारनौल न जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से कार्य के लिए आने वाले नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। अगर अधिकारी लोगों के साथ कनेक्ट रहेंगे तो उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर पाएंगे। अगर हम उनके कार्य जल्द से जल्द करेंगे तो कार्यालयों में भी अनावश्यक भीड़ नहीं आएगी।

नागरिकों की समस्याएं सुनती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

इस मौके पर बिजली, जमीनी विवाद से संबंधित समस्याएं, रास्तों व नालियों की समस्याएं, परिवार पहचान पत्र से संबंधित, बीपीएल राशन कार्डो से संबंधित व कब्जे संबंधित, पेंशन बनवाने संबंधित समस्याएं सुनी। इन सभी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार , सीडीपीओ सरला यादव, एसईपीओ कृष्णपाल व प्रवीन कुमार, एसडीओ पब्लिक हेल्थ जीयाराम, कल्याण विभाग से एआरओ धर्मेंद्र,रोजगार कार्यालय से राकेश कुमार,क्रिड विभाग से निरंजन, बिजली विभाग से हिमांशु, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से बीरमा देवी,जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप कुमार, अल्प बचत विभाग से विजेंद्र सिंह, डीसी रीडर सुनील जांगड़ा, लिपिक प्रदीप, पीडब्ल्यूडी विभाग से आशीष के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सारण की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु ‘ज्ञान भारतम’ मिशन के तहत पांडुलिपियों के संकलन एवं डिजिटलीकरण की अपील।

rktvnews

भोजपुर:डॉ राजेन्द्र प्रसाद के आदर्शों से ही राजनीति की शुद्धि संभव :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

राजनीति विज्ञान में पीएचडी की मौखिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अजय ओझा।

rktvnews

भोजपुर:हक़ दो वादा निभाओ के तहत 23 सिम्बर को होगा गरीबों का आरा प्रखण्ड मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन: राजनाथ राम

rktvnews

Leave a Comment