RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को श्री शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु किया आमंत्रित।

रांची/झारखंड 13 फरवरी।मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से सोमवार को मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा आगामी 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने महासमिति के सदस्यों से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात के आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।
मौके पर प्रतिनिधिमंडल में महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष दीपक नंदा, सचिव राज तनेजा, बारात प्रभारी मेहुल प्रसाद, प्रवक्ता बादल सिंह, वरीय उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी अंशु तिवारी, सह सचिव दिलीप वर्मा, सदस्य स्वपना चटर्जी, झांकी कलाकार राम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:छठ घाटों सहित आने-जाने वाले मार्गों की कराएं समुचित साफ-सफाई: डीएम

rktvnews

संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने एपीटी 2.0 की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:ओबीसी मोर्चा ने चलाया गड़हनी शक्ति केंद्र पर महासदस्यता अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार के बेतिया में विकसित भारत विकसित बिहार कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक संपन्न!इस योजना का उद्देश्य गांव से प्रखंड जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच,अन्तर्राष्ट्रीय मेले फोयर डे पेरिस में होगी प्रदर्शित।

rktvnews

Leave a Comment