RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महाराजा महाविद्यालय में वंदे मातरम् अमृत महोत्सव का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जनवरी। शनिवार को महाराजा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वंदे मातरम् अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी०डी०सी० जन सिंह थी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को वंदे मातरम की माहत्ता के बारे में बतलाया।कार्यक्रम पदाधिकारी अंकिता ओझा ने इस कार्यक्रम को बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित करवाया। प्राचार्या डॉ०कनक लता कुमारी ने कहा वंदे मातरम् केवल दो शब्द नहीं बल्कि यह भारत माता के प्रति हमारा प्रेम, सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा है। यह देश के लिए जीने मरने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक बिट्टू कुमार और मुस्कान कुमारी ने डांस प्रस्तुत किया। सामूहिक गान सुमंत ग्रुप के द्वारा किया गया। मंच संचालन अमित सिंह और नीतीश ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ० चंचल कुमार पांडे, डॉ०मंजू कुमारी डॉ० अमित सिंह, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, डाॅ० राजलक्ष्मी,डॉ० मंजुला। कुमारी,डाॅ०जैस्मिन ,डॉ० कनक सिंह, डॉ० सूचि स्नेहा तथा महाविद्यालय के कई शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । धन्यवाद ज्ञापन डॉ० अंकित ओझा ने किया।

Related posts

यातायात व्यवस्था को सुगम हेतु जिलाधिकारी वंदना का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: आम जनता के आवेदनों का पारदर्शी रूप से अविलंब समाधान करें सभी पदाधिकारी: डीएम

rktvnews

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की

rktvnews

चतरा:मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को 27 मार्च तक करायें दुरूस्त:के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

rktvnews

उज्जैन:महाराणा प्रताप घांस की रोटी खाकर स्वाभीमान के साथ जिये, पर उन्होंने कभी स्वतंत्रता के साथ समझौता नहीं किया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

लालकिले से प्रधानमंत्री का वेश धर बोले ‘स्वयंसेवक’ का विभाजनकारी उद्घोष।

rktvnews

Leave a Comment