RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली/26 नवंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।अपने संदेश में उन्होंने कहा की मैं गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
गुरु नानक देव जी आध्यात्मिक ज्ञान के एक प्रकाश पुंज थे। उनकी शिक्षाएं गहरे रूप से मानवता के साथ जुड़ी हुई हैं, सभी प्राणियों के बीच एकता पर जोर देती हैं और समानता, दया व नि:स्वार्थ सेवा की पैरवी करती हैं।
सहिष्णुता और असीम करुणा का उनका गहन संदेश जाति, पंथ, धर्म और राष्ट्रीयता की सीमाओं से आगे बढ़कर मानव जाति का मार्गदर्शन करता रहता है। यह शुभ दिन ईमानदारी, सद्भाव और सार्वभौमिक बंधुता के सिद्धांतों का प्रतिबिंब व समर्पण का समय हो।

Related posts

भोजपुर:5 बिहार एनसीसी बटालियन आरा द्वारा रेडक्रास ब्लड बैंक में हुआ रक्तदान।

rktvnews

चौंकाने और  डराने वाला सप्ताह! : इधर सूरज पाले का शोर, उधर अंधेरा पसरता चहुं ओर!!

rktvnews

भोजपुर: आरा में मनोहर कुमार के साइंस शो में ब्रेन मैपिंग सॉफ्टवेयर का विमोचन करेंगे बिहार के उद्योग मंत्री ।

rktvnews

दरभंगा:नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट।

rktvnews

हर घर जल” योजनांतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी जनपद स्तरीय कार्यशाला का कलेक्ट्रेट लोक मंच पर किया गया आयोजन।

rktvnews

सारण:प्रत्येक अनुमंडल में दो कृषि क्लीनिक खोलने हेतु कृषि विज्ञान से स्नातक करने वालों को सरकार दे रही है अनुदान।

rktvnews

Leave a Comment