RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

सारण:प्रत्येक अनुमंडल में दो कृषि क्लीनिक खोलने हेतु कृषि विज्ञान से स्नातक करने वालों को सरकार दे रही है अनुदान।

कृषि क्लीनिक खोलने हेतु जिला में आये 24 आवेदन, मेधा सूची के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)4 मार्च।कृषि विज्ञान से स्नातक लोगों द्वारा निजी रूप से कृषि क्लिनिक की स्थापना हेतु सरकार दो लाख रुपये तक अनुदान दे रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक अनुमंडल में दो-दो कृषि क्लीनिक की स्थापना हेतु लाभुकों का चयन किया जाना है। कृषि क्लीनिक में मिट्टी जाँच के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किये गये थे।
सारण जिला में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुये हैं।जिसमें सदर अनुमंडल में 19, सोनपुर में 3 तथा मढ़ौरा में 2 आवेदन शामिल हैं।
प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेधा सूची निर्माण को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर ने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। प्राप्त आवेदनों में से सभी अर्हता पूर्ण करने वाले आवेदनों के आधार पर अनुमण्डलवार मेधा सूची तैयार की जायेगी। मेधा सूची के आधार पर प्रत्येक अनुमंडल से दो लाभुकों का चयन किया जायेगा।
बैठक में सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक के शिमोगा में सुपारी किसानों से किया संवाद और मलनाड स्टार्टअप समिट में की सहभागिता।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने 30 मई को उपराष्ट्रपति के नैनीताल और उधमसिंह नगर के प्रस्तावित भ्रमण को ले सुरक्षा व्यवस्था हेतु वरीय अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

भारतीय सेना ने इन्फैंट्री दिवस (79वां शौर्य दिवस) मनाया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बारामती में अजीत पवार के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:9 मई को पटना के बापू सभागार में ऐतिहासिक होगा राणा-भामाशाह सम्मेलन:मंत्री संतोष सिंह

rktvnews

भोजपुर:वैदिक गणित विषय पर सेमिनार आयोजित ,प्राचीन गणितीय ज्ञान सर्वश्रेष्ठ : प्राचार्य प्रो पालित

rktvnews

Leave a Comment