RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली/26 नवंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक देव जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा है, “गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर, मैं भारत तथा विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों, विशेषकर सिख भाइयों एवं बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में समानता और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों पर जोर दिया गया है। गुरु नानक देव जी का मानना था कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। उन्होंने लोगों को प्रेम, शांति और करुणा के मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। गुरु नानक देव जी ने ज्ञान का प्रकाश फैलाया और अपनी उत्कृष्ट कविता एवं शबद के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया।
आइए, हम अपने विचार, वाणी एवं कार्य में उनकी शिक्षाओं का पालन करें और खुद को समानता, भाईचारे एवं सद्भाव के प्रति समर्पित करें।

Related posts

बक्सर:शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रामगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

भोजपुर:भोजपुर पुलिस ने मंदिर चोरी घटना का किया उद्भेदन।

rktvnews

चतरा में सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन पर सामुदायिक परिचर्चा।

rktvnews

डीसी मोनिका गुप्ता ने बैलेट पेपर मतगणना के लिए किया ओलंपिक क्लब हाल व सभागार का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment