
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश सिन्हा)23 अगस्त। शुक्रवार को 5 बिहार एनसीसी बटालियन, आरा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में रेड क्रॉस सोसाइटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी के छात्र और छात्राएं कैडेट्सों द्वारा रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर में हवलदार सुखचैन सिंह तथा 06 कैडेट्स ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ जीसीआई बिमला कुमारी, टी/ओ ,अभिषेक कुमार, सूबेदार अमृतपाल सिंह, कैडेट सिंकी कुमारी, कैडेट लकी गुप्ता, कैडेट जयचंद नदीम खां इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. विभा कुमारी द्वारा कैडेट्स को रक्तदान से संबंधित जानकारी दी गई। प्रमुख प्रमुख उपस्थिति में डॉक्टर आनंद मोहन सिन्हा,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,गुरूचरण सिंह,तथा डा जीतेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहे।
रेड क्रॉस की ओर से टेक्नीशियन प्रभात मिश्रा डीके पांडेय मनोज शाह वीर बहादुर सुमन कुमारी माधुरी कुमारी तथा इनके साथ संतोष कुमार सागर विकास आदि भी सहयोगी रहे।
