RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)10 जुलाई। स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट प्रतियोगिता में जिले के चार मुख्य टीमों ने भाग लिया।
सवर्प्रथम प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन  रविंद्र कुमार सिंह ने किया।
टूर्नामेंट प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में तरुण प्रकाश खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, विशाल कुमार, सुनील कुमार, रीमा कुमारी, आशीष कुमार, अरुण ठाकुर, मिथलेश दास थे।
प्रतियोगिता के दौरान स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को देखने हेतु जिला की मेडिकल टीम तैनात था।
बालक वर्ग में 4 टीमों ने भाग लिया विजेता टीम राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अण्डर – 15 (बालक) भागलपुर जिला में एवं अण्डर – 17 (बालक/बालिका) मुंगेर जिला जाएगी।
जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने बालिका वर्ग में एक ही टीम के उपस्थित होने के कारण प्लस टू उच्च विद्यालय, घनौली, दरभंगा को विजेता घोषित करते हुए उपर्युक्त टूर्नामेंट के विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।

Related posts

सारण:सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार।

rktvnews

भारत कोच्चि में 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम) में अंटार्कटिका पर्यटन पर पहली बार केंद्रित कार्य समूह चर्चा की सुविधा प्रदान करेगा।

rktvnews

देवघर:नगरपालिका चुनाव: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण।

rktvnews

देहरादून:केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का उद्घाटन किया।

rktvnews

वतन को जानो” कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन!अपनी मातृभूमि की रक्षा की प्रतिज्ञा लें: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

भोजपुर:आर के टीवी न्यूज़ के संपादक अनिल सिंह ‘जनहित परिवार’ द्वारा सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment