RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में मनोहर कुमार के साइंस शो में ब्रेन मैपिंग सॉफ्टवेयर का विमोचन करेंगे बिहार के उद्योग मंत्री ।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 अगस्त।शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में 2 अगस्त को मनोहर कुमार का साइंस शो आयोजित हो रहा है जिसमें विज्ञान के तथ्यों को मनोरंजक तरीके से छात्रों के बीच प्रस्तुत किया जाएगा बताते चलें कि मनोहर कुमार की संस्था IRO पूरे भारतवर्ष में साइंस शो का आयोजन करती है जिससे कि आम जनता में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो सके ! मनोहर कुमार वर्तमान में IIT BHU वाराणसी में रिसर्चर है जो साइंस शो पर ही रिसर्च कर रहे हैं। आरा में आयोजित साइंस शो में शहर के कई सारे विद्यालयों और संस्थाओं के बच्चे भाग ले रहे हैं जिसमें से एस एन मेमोरियल स्कूल, माउंट राइजिंग स्कूल , डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल, लोटस इंटरनेशनल स्कूल,जोवियल इंटरनेशनल स्कूल,रिवॉल्यूशन फिजिक्स,कॉन्सेप्ट ऑफ़ फिजिक्स, ब्रिलिएंट कोचिंग, विद्यासागर शिक्षक संस्थान, का नाम प्रमुख है ! शहर का कोई भी व्यक्ति इस शो का हिस्सा बन सकता है ! इसके लिए 7481 082 290 पर कॉल करके एंट्री पास ले सकते हैं ! अधिक जानकारी के लिए iroofficial.com वेबसाइट पर देख सकते है! science show में भाग लेने वाले सभी छात्रों / प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा ! साइंस शो के का उद्घाटन बिहार के उद्योग मंत्र नीतीश मिश्रा करेंगे साथ ही उनके द्वारा ब्रेन मैपिंग सॉफ्टवेयर का विमोचन भी किया जाएगा । ब्रेन मैपिंग सॉफ्टवेयर मनोहर कुमार की संस्था IRO द्वारा बहुत सारे एक्सपर्टो कि मदद से तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से किसी भी बच्चे का फिंगरप्रिंट्स विश्लेषण करके यह देखा जा सकता है कि उसके दिमाग का कौन सा हिस्सा ज्यादा विकसित है या दूसरे शब्दों में, यह बच्चा अपने करियर में किस फील्ड में अच्छा कर सकता है? यह ब्रेन मैपिंग तकनीक बच्चों को अपना करियर चुनने में काफी मददगार होगी क्योंकि उन्हें बचपन में ही पता चल जाएगा की उनका दिमाग किस फील्ड के लिए ज्यादा विकसित है । मनोहर कुमार ने कहा कि उम्मीद है कि आरा के छात्र show में काफ़ी कुछ सीखेंगे!

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 18 अप्रैल 26

rktvnews

उत्तराखंड: उत्तराखंड सचिवालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने की शिरकत।

rktvnews

चतरा:दो नाबालिग बच्चियों को “बालिका वधू” बनने से बचाया गया।

rktvnews

दरभंगा:भालपट्टी थाना के मुरिया गाँव की खबर एक अफवाह: एसडीओ

rktvnews

समावेशी विकास के लिए महिला उद्यमियों का सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है: सुरजीत भुजबल

rktvnews

मुजफ्फरपुर:आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर जिला को आधारभूत संरचना प्रक्षेत्र में पूरे देश में प्रथम स्थान हुआ प्राप्त।

rktvnews

Leave a Comment