RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

आरा के सभी छठ घाट होंगे स्वच्छ व दुरुस्त- इंदु देवी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 नवंबर।आज आरा नगर निगम अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण मेयर इंदु देवी ने किया ।
निरीक्षण के दौरान शहर के प्रसिद्ध गांगी घाट, गौसगंज घाट, मारुति नगर घाट, उजियार टोला छठ घाट ,मझौवा छठ घाट का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को बेहतर व्यवस्था हेतु आदेश दिया।
वहीं घाटों पर चेंजिंग रूम ,बैरिकेडिंग और बेहतर साफ सफाई का आदेश दिया ताकि इस वर्ष लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत में किसी व्रती को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े तथा सुरक्षित घाट पर अर्घ दे सके ।
घाट निरीक्षण के दौरान में इंदु देवी ने कहा कि विश्व के सबसे कठिनतम व महान पर्वों में से एक हमारे बिहार के लोक आस्था के महापर्व में नगर निगम से बेहतर तैयारी हेतू हम लोग दिन-रात लगे हैं ताकि समय पर घाटों की सफाई हो सके साथ ही साथ नगर की भी बेहतर सफाई भी चल रही है जिससे हमारे त्यौहारों में लोग आनंद के साथ त्यौहार मना सकते हैं। वही सिटी मैनेजर ओम प्रकाश ने कहा कि इस वर्ष हम लोग पहले की अपेक्षा और अधिक संसाधनों के साथ महापर्व की तैयारी में लगे हुए हैं और आने वाले समय में इसकी गति को और बढ़ाया जाएगा ताकि हमारा नगर निगम अंतर्गत आने वाले सभी छठ घाट और नगर को चकाचक बनाया जा सके
हम लोग इसके लिए लगातार मीटिंग कर रहे हैं और समय-समय पर घाटों का निरीक्षण भी किया जा रहा है ताकि कहीं कोई कमी हो तो इसे समय पर ठीक कर लिया जाए ।
घाट निरीक्षण के दौरान पूर्व उप महापौर व वार्ड पार्षद मालती देवी, वार्ड पार्षद रणजीत सिंह ,पार्षद प्रतिनिधि राहुल सिंह, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश ,पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद लियाकत अली, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश ,प्रेम मिश्रा , सफाई इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सहित अन्य निगम के कर्मचारी अनुपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 06 अक्टूबर 25

rktvnews

पूर्वी चंपारण:चुनाव प्रक्रिया में सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है:जिलाधिकारी

rktvnews

एसुस ने पुणे में नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ अपनी पैन इंडिया रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ किया है।

rktvnews

पटना:भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने किया बापू टावर का भ्रमण।

rktvnews

पटना:इस्सयोग भवन में संपन्न हुआ दशम मूर्ति-प्राण- प्रतिष्ठा समारोह।

rktvnews

भोजपुर: आपसी विवाद में सीएसपी संचालक को मारी गोली,एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment