RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा X पर साझा की गई रतन टाटा के साथ पूर्व की तस्वीर।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने आज कहा कि श्री टाटा दूरदर्शी उद्योगपति, दयालु व असाधारण इंसान थे जिन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा है:

“श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी उद्योगपति, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।”

“श्री रतन टाटा जी के सबसे अनोखे पहलुओं में से एक बड़ा सपना देखने और दूसरों को कुछ देने को लेकर उनका जुनून था। वे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे थे।”

“मेरा मन श्री रतन टाटा जी के साथ अनगिनत मुलाकातों से भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैं उनसे अक्सर मिलता था। हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे। मुझे उनके विचार बहुत समृद्ध करने वाले लगे। मेरे दिल्ली आने के बाद भी बातचीत का सिलसिला जारी रहा। उनके निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाए उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

Related posts

भाजपा ने संदेश विधानसभा मतदाता चेतना अभियान कार्यक्रम के लिए की बैठक।

rktvnews

पटना:बाबूलाल मधुकर के निधन से मगही साहित्य के एक देदीप्यमान नक्षत्र का अवसान : डा अनिल सुलभ

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में पोंगल समारोहों में हिस्सा लिया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 19 जून को डिंडोरी, मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

प्लास्टिक कचरे के निस्तारण व रिसाइक्लिंग की हो उचित व्यवस्थाः मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर:माले के राज्य सम्मेलन हेतु प्रतिनिधि चयन का चुनाव सम्पन्न, 16 से 18 मई तक दरभंगा के लहेरिया सराय में होगा सम्मेलन!

rktvnews

Leave a Comment