RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चाईबासा:विकसित भारत संकल्प यात्रा” योजना तहत जिला अंतर्गत बंदगांव प्रखंड के बंदगांव, सबनिंया, मेरोमगुटू पंचायत और मंझगांव प्रखंड के अधिकारी व अंगारपदा पंचायत में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन।

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा/झारखंड 15 नवंबर।“धरती आबा” भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा झारखंड राज्य के खूंटी जिला से देश के 70 अनुसूचित जनजातीय आबादी वाले जिलों हेतु लोकार्पित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” योजना तहत आज 15 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत बंदगांव प्रखंड के बंदगांव, सबनिंया, मेरोमगुटू पंचायत और मंझगांव प्रखंड के अधिकारी व अंगारपदा पंचायत में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम दौरान उपर्युक्त पंचायत के वासियों के मघ्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजना यथा आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा, किसान सम्मान निधि, पीएम पोषण अभियान, जल जीवन मिशन, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि तहत लाभ प्राप्त करने तथा योजना से संबंधित समस्त जानकारी को जागरूकता के विभिन्न साधनों द्वारा साझा किया गया। कार्यक्रम दौरान पंचायत अंतर्गत संचालित योजनाओं के सफल लाभार्थी द्वारा आमजन के साथ अपना अनुभव साझा कर सत्र सतत कृषि गतिविधियों के संदर्भ में भी प्रगतिशील किसानों को अवगत करवाया गया। आयोजन के क्रम में धरती कहे पुकार सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान जागृति कार्यक्रम, के अलावा ऑन स्पॉट सेवाएं एवं लाभार्थी शिविर की व्यवस्था तथा विकसित भारत हेतु संकल्प भी लिया गया।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 10 में भोजपुर के 7 विद्यार्थियों के आने पर विद्यालयों और विद्यार्थियों को कन्हैया प्रसाद ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

“टीडीबी-डीएसटी ने मल्टीपल मायलोमा बीमारी के इलाज हेतु उन्नत सीएआर-टी सेल थेरेपी के लिए भारत-सिंगापुर सहयोग के तहत हेलिक्स सेल थेरेप्यूटिक्स से समझौता किया”।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निदेशालय स्तर पर इंटिग्रेटेड डाटा बेस हेतु स्टेट रिसोर्स सेन्टर के गठन की स्वीकृति दी।

rktvnews

नवादा: डीएम ने किया पकरीबरावां प्रखंड कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:जिला में निर्माणाधीन फोरलेन का डीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ किया निरीक्षण।

rktvnews

महाकुंभ प्रयागराज से संबंधित सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले 10 प्रकरणों में कुल 101 विभिन्न अकाउंट के विरुद्ध कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment