RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पटना:भाई की कुशलता के लिए बहनों ने मनाया भाईदूज पर्व।

बजरी कूटती महिलायें एवं युवतियाॅ

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 15 नवम्बर। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में बहनों ने भाई की कुशलता के लिए भाईदूज पर्व मनाया। कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को बहनों ने भाई की लंबी उम्र की कामना के लिए बजरी कूटा। बजरी कूटने के बाद बहनों ने भाइयों को टीका लगाया, उनकी आरती उतारी और बजरी एवं मिठाई खिलाया। बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार दिया। बजरी कूटने के दौरान बहनों ने पारंपरिक गीत गाकर बजरी कूटा। “अंवरा कुटीला भंवरा कुटीला, कुटीला भइया के दुश्मन” जैसे पारंपरिक गीतों से गुलजार रहा माहौल।

भाई को बजरी खिलाती बहन

ज्योति कुमारी, अनिता सिन्हा, स्निग्धा शुभम्, नेहा नंदिनी, सुधांशु कुमारी, हिमांशु, स्वीटी, अंजलि, प्रिया, कीर्ति, भोला, वंशिका, पूनम, प्रीति सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं बच्चियों ने बजरी कूटा, अन्नकूट पर्व मनाया और भाइयों के लंबी उम्र की कामना की।

Related posts

राजस्थान:जयपुर: सांभर झील में पक्षियों का संरक्षण हर हाल में हो सुरक्षित : जिला कलक्टर

rktvnews

ईरान के राष्ट्रपति डॉ सैयद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान के निधन पर भारत सरकार ने 21 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया।

rktvnews

श्रीअन्न आधारित पकवान प्रतियोगिता आयोजित!मोटे अनाज जीवन में औषधि से बेहतर:डॉ पीके द्विवेदी

rktvnews

पीएम-दक्ष के तहत वर्ष 2025 तक 1,69,300 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण मिलेगा, इन प्रशिक्षणों पर 286.42 करोड़ रुपये व्यय होने की संभावना है।

rktvnews

बागपत:किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने हेतु HPV का राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत पर हुआ टीकाकरण।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले अरवल जिला कमेटी सदस्य सुनील चंद्रवंशी के हत्याकांड के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला।

rktvnews

Leave a Comment