आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 जून। बिहार सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत स्थापित कुशल युवा कार्यक्रम मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉक्टर पी सी महादेवा रोड आरा में 10Airmen selection centre वायु सेना स्टेशन बिहटा के भर्ती अधिकारी बी एम सेवदा, मनोज बंजारा, एम एल प्रजापति ने भोजपुर के डॉक्टर पी सी के सचिव सह साइबर विशेषज्ञ सत्य प्रकाश एवं एमडी मालती गुप्ता से मुलाकात की एवम वहा उपस्थित सैकड़ों छात्रों को संबोधित किया।
उन्होंने वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती से संबंधित जानकारी प्रदान की। चयन अधिकारी बीएम सेवदा ने कहा कि अग्निवीर के माध्यम से युवा अपने कैरियर को दिशा प्रदान करेंगे +2 पास (आर्ट्स ,कमर्स ,साइंस) या समकक्ष परीक्षा में 50% अंक के साथ उत्तीर्ण 17 वर्ष से 21 वर्ष के युवक युवतीयां इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। एयरफोर्स अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही जारी होगी।
पुरुष प्रतिभागी की ऊंचाई 152.5 सेंटीमीटर एवं महिला प्रतिभागी की ऊंचाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए । अग्निवीर वायु में भर्ती के लिए दसवीं और ग्यारहवीं के सामान्य विषयों पर ध्यान देकर पढ़ाई करने की जरूरत है।
एनसीसी सर्टिफिकेट होल्डर के लिए 5 अंक एक्स्ट्रा मिलेंगे। अग्निवीर भर्ती के साथ 4 सालों में अलग-अलग राज्यों में पोस्टिंग होगी एवं अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। भर्ती अधिकारी एम एल प्रजापति ने छात्रों के बीच प्रश्न पूछ कर उन्हें डायरी, वायुसेना कैप इत्यादि से पुरस्कृत किया । इस मौके पर जिला कौशल प्रबंधक राकेश कुमार एवं संजय कुमार, सेंटर इंचार्ज वैभव ,दुर्गावती, आकाश, अर्पिता, शिवांशु, मृगांशी, नगेंद्र, गोलू, रोहित, जय गोविंद ,निशा सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

