शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 अक्टूबर। कुंडेश्वर गांव में स्थापित माॅ दुर्गा की प्रतिमा और भव्य पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माॅ दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल देखने के लिए लोगों की भीड़ उमङ रही है। बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग भी यहाॅ आकर माॅ का दर्शन कर रहे हैं। बनारस में होने वाले माॅ गंगा की महाआरती की तर्ज पर यहाँ भी माॅ की महाआरती की जा रही है। तरह-तरह के आकर्षण लाइट से पंडाल जगमगा रहा है। लाइटिंग देखते ही बन रही है। पूजा के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था को देखने में पूजा समिति के सदस्यों के साथ-साथ पुलिस बल भी मुस्तैद दिखे। संत देवीदास मौनिया बाबा, आचार्य आकाश जी महाराज, जाने माने गायक मुन्ना सिंह तथा दीपू सिंह के नेतृत्व में पूजा समिति के सदस्यों अजीत पांडे, चंदन सिंह, गुड्डू पांडे, नागेंद्र सिंह, वीर बहादुर सिंह, साधू सिंह, राहुल सिंह, प्रद्युमन सिंह, मुकेश सिंह, दीपक सिंह, बबलू सिंह, सरोज सिंह, विशाल सिंह, मुन्ना पंडित, अमित सिंह, बिट्टू सिंह, बबलू राम, रोहित सिंह उर्फ गोलू, मनीष सिंह, भीम सिंह, मुकेश सिंह, गोलू बम, प्रतीम बम, गुंजन बम आदि आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं। मौनिया बाबा के दर्शन के लिए भी लोगों की कतार लगी है। माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

