RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में ‘स्वरसेतु’ कार्यक्रम का होगा आयोजन।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 17 सितंबर। आई.टी.सी. संगीत अनुसंधान अकादमी कोलकाता एवं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्त्वावधान में 20 सितंबर को ‘स्वरसेतु’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम की संरक्षिका कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा हैं। कार्यक्रम के मार्गदर्शक प्रो. डॉ. नमन दत्त अधिष्ठाता संगीत संकाय हैं। संयोजक डॉ. लिकेश्वर वर्मा सहायक प्राध्यापक गायन विभाग हैं। विश्वविद्यालय के कैंपस–2 स्थित डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा प्रेक्षागृह में शाम 4 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जहां देवर्षि भट्टाचार्जी शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे। इनके साथ अशोक मुखर्जी तबला पर तथा ज्योतिर्मय बैनर्जी हारमोनियम पर संगत करेंगे। इसके बाद पुष्कर भागवत के द्वारा वायलिन की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें अशोक मुखर्जी तबला पर संगत करेंगे। कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ. हरिओम हरि, विवेक नवरे, डॉ. दिवाकर कश्यप व जगदेव नेताम हैं। यह कार्यक्रम भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और नवाचार का संगम है। ‘स्वरसेतु’ कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों संस्थानों के संगीत साधकों और श्रोताओं के बीच संवाद स्थापित करना तथा भारतीय संगीत की गहनता को नई पीढ़ी तक हस्तांतरित करना है।

Related posts

समाज के सांप्रदायीकरण की परियोजना है अग्निवीर योजना।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने जोधपुर में की जनसुनवाई।

rktvnews

पटना:कायस्थ समाज ही देश को न्याय और सुशासन दे सकता हैं: राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुप श्रीवास्तव

rktvnews

बच्चों के सपने साकार करना, हम सभी का दायित्व- मुख्यमंत्री!लाभार्थियों ने कहा- आप प्रदेश के बच्चों के पालनहार

rktvnews

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) – राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

जिला सलाहकार समिति (PC&PNDT) की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment