RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रावण दहन।

देहरादून/ उत्तराखंड 24 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना के पश्चात रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।
मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से हम रावण का दहन करते आ रहे है। रावण अधर्म एवं बुराई का प्रतीक था, इसलिये उसे हर वर्ष जलना होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे त्योहार, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े होने के साथ ही कृषि, नदियों, पहाड़ों और हमारे इतिहास से जुड़े हुए हैं। युगों-युगों से भगवान राम, भगवान कृष्ण की गाथाएं हमारे सामाजिक परिवेश में प्रेरणा एवं जागृति का स्रोत रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हुआ है। हम सभी जानते हैं कि प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में बनने को है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश में भी भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता से जुड़े कई स्थान हैं। हनुमान जी ने प्रदेश के द्रोणगिरी पर्वत से ही संजीवनी लेकर लक्ष्मण जी की जीवन रक्षा की थी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, डॉ0 धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ0 आर. के. जैन, बन्नू बिरादरी समिति के अध्यक्ष सन्तोष नागपाल, प्रेम भाटिया, गगन सेठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन पचमढ़ी में किया ध्वजारोहण!स्वतंत्रता दिवस पर हुआ गरिमामय समारोह।

rktvnews

बागपत प्रशासन की पहल पर ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य पर हुई बात, खूब हुए सवाल जवाब।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत कोईलवर प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

rktvnews

अर्थों पोलियो क्लीनिक स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित!42 वर्षों से जनपदवासियों की सेवा दे रहा हूं:लायन डा अशोक कुमार सिन्हा

rktvnews

गिरीडीह:SIR-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु विधानसभावार स्थापित होंगे मतदाता सहायता केंद्र, मतदाताओं को मिलेगी हर आवश्यक जानकारी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव

rktvnews

चतरा:नशीले पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment