RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: चुनावी घोषणाओं से इस बार जनता ठगी नहीं जाएगी : कुणाल

RKTV NEWS/पटना(बिहार )18 जुलाई।भाकपा(माले) के राज्य सचिव कॉ. कुणाल ने कहा है कि चुनाव आते ही भाजपा-जदयू गठबंधन ने एक बार फिर जुमलों की झड़ी लगा दी है, लेकिन इस बार बिहार की जागरूक जनता इन झूठे वादों के जाल में फंसने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिजली दरों के मामले में बिहार देश का सबसे महंगा राज्य बना हुआ है। ऊपर से स्मार्ट मीटरों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पूरे राज्य में लोग फर्जी बिजली बिल, अनाप-शनाप चार्ज और जबरन वसूली से त्रस्त रहे हैं। स्मार्ट मीटरों के अनुभव से इतने लोग दुखी हैं कि उन्होंने इसे सही ही नाम दिया है — #खूनचूसवा_मीटर। आज भी हजारों लोग बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन न सुनवाई है, न राहत।
कुणाल ने तंज कसते हुए कहा कि अब जब भाजपा-जदयू गठबंधन को अपनी हार सामने नजर आ रही है, तो इन्होंने फिर से एक नया जुमला फेंका है — हर परिवार को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का। साथ ही दावा किया जा रहा है कि 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ रोजगार दिए जाएंगे। सवाल है कि जब हर साल दो करोड़ रोजगार का वादा करके सत्ता में आए थे, तो पिछले 10 साल में 20 करोड़ रोजगार कहां गए?
उन्होंने कहा कि 5 साल में 4.8 साल जनता को लूटो और चुनाव के दो महीने पहले बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर दो — यही भाजपा-जदयू का फार्मूला बन गया है। लेकिन बिहार की जनता अब इतनी भोली नहीं है। वह समझ चुकी है कि यह केवल सत्ता में बने रहने की साजिश है, न कि जनता की भलाई के लिए कोई गंभीर योजना।
कुणाल ने यह भी याद दिलाया कि भाकपा(माले) के विधायकों ने बार-बार विधानसभा से लेकर सड़कों तक आवाज उठाई है

स्मार्ट मीटरों को हटाने,

सभी जरूरतमंद परिवारों को कम से कम 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने,

और बिजली को निजी कंपनियों के चंगुल से मुक्त करने की।

उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन अपने हर वादे और संकल्प पर गंभीरता से कायम है। केवल घोषणा नहीं, बल्कि ज़मीन पर बदलाव लाना ही हमारा लक्ष्य है।
प्रेस वक्तव्य के अंत में उन्होंने पटना के पारस अस्पताल में दिनदहाड़े की गई हत्या की कड़ी निंदा की और कहा कि बिहार की राजधानी अब अपराध की राजधानी में तब्दील हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं और शासन-प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है।
उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि बिहार की जनता इस निकम्मी और लुटेरी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाए। जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और माले समेत INDIA गठबंधन इस बदलाव की लड़ाई में मजबूती से साथ है।

Related posts

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में सात रणनीतिक और अग्रिम क्षेत्रों में विनिर्माण बढ़ाने पर जोर दिया गया।

rktvnews

भोजपुर:स्टार्ट अप सेल,जगजीवन कॉलेज,आरा ,बिहार आइडिया फेस्टिवल निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका :प्राचार्या

rktvnews

आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव

rktvnews

भारतीय नौसेना महासागर नौकायन दौड़ 2023

rktvnews

पूर्व मंत्री रामचंद्र राय के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना!राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

rktvnews

चल सको तो चल..! :अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

Leave a Comment