RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:16.81 करोड़ की लागत से आरा के पीरो में जज क्वार्टर और गेस्ट हाउस का होगा निर्माण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

आरा के पीरो में 20 जज क्वार्टर और G+6 गेस्ट हाउस के निर्माण को स्वीकृति।
न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एनडीए सरकार समर्पित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)07 अगस्त। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि आरा न्याय मंडल के अंतर्गत अनुमंडलीय न्यायालय पीरो में 20 जज क्वार्टर और छह मंजिला ट्रांजिट-कम-गेस्ट हाउस (G+6) के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्माण पर कुल 16 करोड़ 81 लाख 19 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। यह परियोजना भवन निर्माण विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जाएगी, जिससे न्यायिक अधिकारियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
श्री चौधरी ने बताया कि इस योजना के तहत न्यायालय परिसर में जजों के रहने के लिए 20 क्वार्टर बनाए जाएंगे, वहीं एक G+6 संरचना वाला आधुनिक ट्रांजिट-कम-गेस्ट हाउस भी निर्मित होगा, जो न केवल न्यायाधीशों के अस्थायी ठहराव के लिए उपयोगी होगा बल्कि न्यायिक गतिविधियों के संचालन में भी सहायक सिद्ध होगा।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार न्यायिक प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि न्यायिक क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को यदि समुचित संसाधन, आधारभूत सुविधाएं और बेहतर कार्य परिवेश उपलब्ध कराया जाए, तो आम लोगों को समयबद्ध और प्रभावी न्याय दिलाना संभव होगा। इसी सोच और प्रतिबद्धता के तहत आरा न्याय मंडल के अंतर्गत पीरो में 20 जज क्वार्टर और छह मंजिला ट्रांजिट-कम-गेस्ट हाउस (G+6) के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि एनडीए सरकार न्याय के साथ विकास लिए के संकल्पित है।

Related posts

16 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल आगमन पर स्वागत।

rktvnews

बिहार की “शांभवी” का कुचिपुड़ी नृत्य कला बना रोगियों और बच्चों के लिए भावनात्मक संबल का स्त्रोत।

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने राज उच्च विद्यालय डुमराव कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

गढ़वा:मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत गढ़वा में कृषक समूहों को मिला अनुदान का लाभ।

rktvnews

Leave a Comment