RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

बक्सर:गंगा की स्वच्छता जागरूकता को युवतियों ने किया नुक्कड़ नाटक

बक्सर/बिहार 15 अक्टूबर।आज “स्वच्छता ही सेवा स्पेशल कैंपेन 3.0” के तहत जिला गंगा समिति बक्सर के द्वारा विभिन्न गंगा घाट और सामुदायिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी क्रम में नाथ बाबा घाट पर युवा युवतियों द्वारा गंगा की स्वच्छता के लिए आम लोगों में जागरूकता पैदा करने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक का शीर्षक था गंगा को कूडेदान ना बनाएं, युवा युवतियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गंगा घाट पर उपस्थित लोगों को गंगा की स्वच्छता के लिए अभिप्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवा युवतियों ने आम जनों को बताया कि गंगा का अस्तित्व हमारी संस्कृति से है हमें गंगा में कूड़ा कचरा प्रवाहित नहीं करना चाहिए। गंगा घाट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हम सभी को दूसरे लोगों को प्रेरित करना चाहिए। नुक्कड़ नाटक के पश्चात उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाकर गंगा की स्वच्छता के लिए आह्वान्वित किया गया।
इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी के साथ प्रिंस कुमार, अविनाश कुमार, रागनी कुमारी, सृष्टि कुमारी, सी एस सिंह, राहुल कुमार इत्यादि युवा युवती मौजूद रहे।

Related posts

रायपुर : राज्यपाल ने श्री राम मंदिर और श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश।

rktvnews

भोजपुर: विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने हाऊसिंग कॉलोनी में किया पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन।

rktvnews

बबूल के पेड़ पर लटका मिला टेंपो चालक का शव।

rktvnews

नवादा:मंडल कारा नवादा में प्रोवेशन ऑफ ऑफेन्डर्स एक्ट, 1958 पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

गोपालगंज: 04 माह के मासूम को उत्तर प्रदेश के दंपत्ति ने लिया गोद।

rktvnews

सीतामढ़ी:जिलाधिकारी ने परसौनी एवं बेलसंड के प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment