गोपालगंज/बिहार 06 फरवरी।दत्तकग्रहण नियमावली, 2022 के प्रावधानुसार आज जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में दत्तकग्राही माता-पिता उतर प्रदेश कानपुर निवासी निसंतान दंपति को 04 माह का बालक को दत्तकग्रहण हेतु माता-पिता को अंतिम रूप से सौपा गया। इसके पूर्व उक्त बालक को Adoption Forster care में दिनांक- 05.01.2024 को दिया गया था। ध्यातव्य है कि दत्तकग्रहण विनियम, 2022 के विनियम-13 एवं विनियम-36 में दो माह के अवधि के भीतर दत्तकग्रहण का अंतिम आदेश जारी करना होता है। इस दत्तकग्रहण के अवसर पर प्रशांत मिश्रा, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, गोपालगंज, सुरेन्द्र पासवान, बाल संरक्षण पदाधिकारी, कुमारी अन्नू, सामाजिक कार्यकर्त्ता, शारदानन्द तिवारी, सामाजिक कार्यकर्त्ता, रामाकांत गुप्ता परामर्शी, विजय कुमार समन्वयक, विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, गोपालगंज आदि उपस्थित थे। संबंधित फोटोग्राफ भी संलग्न कर भेजा जा रहा है।

