RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने हाऊसिंग कॉलोनी में किया पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन।

विधायक निधि से हुआ पीसीसी सड़क का निर्माण।

हाउसिंग कॉलोनी के सभी सड़कों के निर्माण कार्य जल्द करवाने का दिया आश्वासन।

विधायक ने उद्घाटन के दौरान शिव मंदिर में की पूजा अर्चना।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 सितंबर। आज स्थानीय न्यू हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास विधायक निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री रहे आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। विदित हो कि उक्त पीसीसी सड़क का निर्माण विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के निधि के द्वारा कराया गया है जिसका आज उन्होंने उद्घाटन किया।
शिव मंदिर परिसर में आयोजित उद्घाटन सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश नेता सह बिहार आवास बोर्ड आवंटी संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने विधायक का उक्त सड़क निर्माण के प्रति आभार प्रकट किया साथ ही उन्होंने ने विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह को हाउसिंग कॉलोनी की जर्जर सड़कों से अवगत कराते हुए उसके निर्माण की एक कार्य योजना अमरेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष रखी जिसपर विधायक ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए जल्द ही कॉलोनी की जर्जर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन भी दिया।
धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत हाउसिंग कॉलोनी के पुराने और नए दोनो तरफ की सड़कों का निर्माण करवाया जायेगा साथ ही चिन्हित पार्क स्थलों का भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा।
विधायक ने उद्घाटन के दौरान शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर जिले वासियों के लिए मंगल की कामना भी की।
उद्घाटन समारोह सभा की अध्यक्षता भाजपा भोजपुर के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज एवं संचालन हैप्पी तिवारी ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिदार्थ शंभू,अधिवक्ता श्री कृष्ण तिवारी,आचार्य संतोष पाठक,शंकर तिवारी,अशोक तिवारी,राष्ट्रीय दैनिक सहारा के ब्यूरो चीफ पत्रकार भीम सिंह भावेश, उप महापौर प्रतिनिधि सरोज सिंह,लव पांडे,गोवर्धन सिंह,लाल मुनि राम,जीतू चौरसिया,प्रमोद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।धन्यवाद ज्ञापन श्री कृष्ण तिवारी ने किया।

Related posts

भोजपुर : झोपड़ी मे आग लगने से गाय समेत सामान जले।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने मनसा देवी मंदिर मार्ग हादसे के घायलों से मुलाकात कर जाना हाल।

rktvnews

जिलाधिकारी, मोतिहारी द्वारा जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचीत्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

गिरीडीह:स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त,रामनिवास यादव

rktvnews

चतरा:उपायुक्त चतरा ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की एक एक कर समस्याएं सुनी।

rktvnews

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा 101 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य है:महामंत्री भूपेंद्र राय

rktvnews

Leave a Comment