RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

रायपुर : राज्यपाल ने श्री राम मंदिर और श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 जनवरी।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर एवं गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने राज्य एवं देश के समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि सभी अपने आस-पास के मंदिरों को स्वच्छ रखें।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री राम मंदिर और श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अपने आस-पास को स्वच्छ रखकर हम धरती माता की सेवा करते है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से हमें मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है। इसके पूर्व श्री हरिचंदन ने दोनो मंदिरों में भगवान श्री राम और श्री जगन्नाथ का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेश सहित समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

नवादा: डीएम ने किया सदर प्रखंड स्थित ओढ़नपुर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

सांख्यिकी विभाग के आंकडे राज्य सरकार की योजनाओं का आधार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

जल संकट का समाधान: परंपरागत ज्ञान और आधुनिक तकनीक का संगम।

rktvnews

बक्सर:मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय देवकुली के सभी छः बीएलओ को पाया अनुपस्थित! कड़ी कार्रवाई के दिए आदेश।

rktvnews

08 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:टीएसआई महिला कॉलेज में प्रो. शीला कुमारी शिक्षक प्रतिनिधि निर्वाचित।

rktvnews

Leave a Comment