RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

मैन्युअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 को लेकर हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 23 सितम्बर।दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा “राजा” एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मैन्युअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक की गयी।
बैठक में 24 जून की कार्यवाही का अनुपालन पर चर्चा की गयी।
बैठक में सदस्य अमर राम द्वारा शहरी क्षेत्र के अस्वच्छ कार्य करने वाले लोगों की सूची माँगी गई थी। बताया गया कि इस तरह के कार्य करने वाले कहीं पाए नहीं गए हैं।
बैठक में इस अधिनियम के प्रचार-प्रसार करने की माँग की गई।
उक्त बैठक में विधायक हायाघाट रामचंद्र साह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इमरान अहमद, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली, उप निदेशक सांख्यिकी शंभू प्रसाद, विशेष लोक अभियोजक (एससी/एसटी) सदस्य संजीव कुमार, सांसद समस्तीपुर के प्रतिनिधि राज कुमार पासवान, माननीय सदस्य स्वर्णा सिंह के प्रतिनिधि रविंद्र कुमार, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद डॉ.संजय पासवान के प्रतिनिधि अशोक नायक, विजय कुमार पासवान सदस्य, अमर राम सदस्य,संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने आईसीजी कर्मियों को 32 वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए।

rktvnews

राष्ट्रपति की उपस्थिति में देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

rktvnews

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जुटा खैरागढ़ विश्वविद्यालय!मतदाता जागरूकता की अलख जगा रहे विद्यार्थी।

rktvnews

दरभंगा डीडीसी प्रतिभा रानी ने श्रमदान में स्वयं झाड़ू लगा की सफाई।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा 6,500 करोड़ रु० की लागत से 785 एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित अनन्त नगर (मोहान रोड) आवासीय योजना में भू-खण्डों के लिए पंजीकरण का शुभारम्भ किया।

rktvnews

Leave a Comment