RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

जनजीवन हरियाली अंतर्गत वृक्षारोपण संबंधी तैयारियों की बैठक।

गोपालगंज/ बिहार 15 जुलाई।जिला पदाधिकारी डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की उपस्थिती में आज समाहरणालय सभा कक्ष में जल जीवन हरियाली के अंतर्गत वृक्षारोपण से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई ।
इसके तहत जिले में 215000 पौधों का रोपण कराया जाना है।
जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम की तिथि 28 जुलाई 2023 निर्धारित की गई ।
उक्त तिथि को सभी खाली पड़े सार्वजनिक स्थलों ,थाना, अंचल ,प्रखंड ,अनुमंडल ,जिला स्तरीय कार्यालय के परिसर के संम्पर्क मा,र्ग नहर ,तालाब एवं सभी सड़कों के किनारे रंग बिरंगे फूलदार एवं फलदार पौधे सभी विभागों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत लगाने का निर्देश दिया गया ।
जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि जिला मुख्यालय कार्यालयों की तरफ आने वाले सड़कों के किनारे फूलदार वृक्षों में चार – एक के पैटर्न का अनुसरण करते हुए रंग-विरंगे पुष्प वाले वृक्षों को लगाया जाए ।
सभी विभागों के द्वारा पौधों की संख्या का आकलन करते हुए स्थल चयन के साथ आज ही प्रतिवेदन शाम तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।
साथ ही इस वृक्षारोपण के निमित्त सभी विभागों के पदाधिकारियों का एक विशेष ग्रुप बनाने का डी पीओ मनरेगा को निर्देश दिया गया ।
विकास आयुक्त गोपालगंज अभिषेक रंजन द्वारा सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा जिला ,कृषि पदाधिकारी गोपालगंज ,जिला शिक्षा पदाधिकारी गोपालगंज तथा सभी तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को आज शाम तक स्थल चयन की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।
उनके द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि कटेया ,बरौली ,मीरगंज ,नगर पंचायत हथुआ तथा गोपालगंज नगर परिषद की ओर आने वाले मार्गों से संबंधित विभागों के द्वारा नगर क्षेत्र की सीमा से बाहर मनरेगा से पौधे लगाने हेतु सड़कों की सूची आज शाम तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ,ताकि नगर निकाय क्षेत्रों में नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों द्वारा पौधों का रोपण कराया जाएगा तथा शेष हिस्सों में मनरेगा के द्वारा पौधे का रोपण कराया जाएगा।
संबंधित बैठक में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ प्रदीप कुमार अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रांजल सहित सभी विभागो के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आरा परिसदन में अनु.जाति,अनु. जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने प्रेस वार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

rktvnews

राजस्थान:राज्य स्तरीय आरोग्य मेला-2025 का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकाल महालोक में श्रावण-भादौ मास में प्रतिदिन आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या एकल व समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग, द्वारा लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने किया विद्यालय में स्वास्थ्य और सफाई की जांच ।

rktvnews

भोजपुर:बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के मुसहर टोली को बंद करें उजाड़ना : क्यामुद्दीन

rktvnews

Leave a Comment