RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम ने निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)06 जून।वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने गुरुवार को वैशालीगढ़ स्थित अभिषेक पुष्करणी सरोवर के निकट निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को निर्माण तथा फिनिशिंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्तूप के आधार तल से लेकर प्रथम तल तक के कार्यों का जायजा लिया। साथ ही, मेडिटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, विजिटर हॉल और गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की जांच के लिए सिक्योरिटी ऑडिट कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने वॉच टावर का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रस्तावित बस स्टैंड के लिए स्थल चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि वैशाली में 72 एकड़ क्षेत्रफल में भगवान बुद्ध के अवशेषों को सुरक्षित रखने और आम जनों के दर्शन हेतु भव्य स्मृति स्तूप का निर्माण किया जा रहा है। यह परियोजना अपने अंतिम चरण में है।
बुद्ध स्मृति स्तूप की स्थापत्य शैली इसे विशिष्ट पहचान प्रदान करेगी। यह पूरी संरचना राजस्थान से लाए गए गुलाबी पत्थरों से निर्मित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दो पत्थरों को जोड़ने में किसी भी चिपकाने वाले पदार्थ का प्रयोग नहीं किया गया है। स्तूप की कुल ऊंचाई 35 मीटर है।
यह स्तूप न केवल स्थापत्य की दृष्टि से अद्वितीय होगा, बल्कि आने वाले पर्यटकों को भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन, कलाकृतियों और स्मृतियों का सजीव अनुभव भी प्रदान करेगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता, स्वच्छता, पर्यावरण और सौंदर्य पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि यह स्थल वैश्विक बौद्ध पर्यटन मानचित्र पर एक विशिष्ट स्थान बना सके।

Related posts

गढ़वा:राज्य स्थापना की रजत जयंती एवं वर्तमान सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नियुक्ति पत्र एवं वनाधिकार पट्टा वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम इंडिया एवं आयोजन को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान देनेवालों को किया सम्मानित।

rktvnews

रायपुर:साहित्य पर्व’ नाम से 6 दिन दिखेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन का किया निरीक्षण व कार्यों की ली जानकारी।

rktvnews

केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह 2023।

rktvnews

राज्यपाल ने काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

rktvnews

Leave a Comment