RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता-सह-जिला अपर दंडाधिकारी नवादा ने आंतरिक राजस्व संसाधन की समीक्षात्मक बैठक की।

नवादा/बिहार 23 सितंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में आज उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता-सह-जिला अपर दंडाधिकारी नवादा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आंतरिक राजस्व संसाधन की समीक्षात्मक बैठक किये। बैठक में आज निबंधन, वाणिज्यकर, परिवहन, चेक पोस्ट, खनन, वन प्रमंडल, नगर परिषद, विद्युत मत्स्य मापतोलआदि की राजस्व संग्रह में समीक्षा की गयी ।
जिला उप निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में वार्षिक लक्ष्य 13365 लाख रूपये का है, जिसमें से चालू माह तक 4057.73 लाख रूपये की वसूली जो वार्षिक लक्ष्य का 30 प्रतिसत है। वाणिज्यकर अधिकारी के द्वारा बताया गया कि वार्षिक लक्ष्य 124 लाख का है, जिसमें से चालू माह तक 45.38 लाख की वसूली की जा चुकी है। चेक पोस्ट रजौली का वार्षिक लक्ष्य 5961 लाख रूपये का है, जिसमें से 1674.46 लाख रूपये की वसूली अबतक की जा चुकी है। राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी ने बताया कि चालू माह तक 9499 लाख रूपये की वसूली की जा चुकी है। कार्यपालक अभियंता विद्युत ने बताया कि 60 करोड रुपए की वसूली अब तक की गई है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के आरोप में नवादा में 80 एवं रजौली में 87 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
आज की बैठक में राजेश कुमार सिंह जिला कोषागार पदाधिकारी, राजीव रंजन एसडीसी, निलेष कुमार जिला उप निबंधन पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला खनन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नवादा, हिसुआ, जिला मत्स्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

डिजिटल परिवर्तन और पेपरलेस न्याय व्यवस्था भविष्य के लिये महत्वपूर्ण और आवश्यक : सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत

rktvnews

पटना:अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह को उनकी पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

गिरिडीह: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया मे मोक्षदायिनी गंगा बनी भस्मासुर।

rktvnews

पटना:गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई राष्ट्रीयगीत-गोष्ठी!ध्वज भारत का लहराएगा सर्वत्र समग्र संसार में: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment