शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 21सितम्बर। भोजपुर डीएम राजकुमार द्वारा जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड से की जा रही है। प्रत्येक प्रखंड में जिलाधिकारी द्वारा दो जन संवाद कार्यक्रम किया जायेगा। इसके तहत शाहपुर प्रखंड में पहला जन संवाद कार्यक्रम सरना मे शनिवार 23 सितंबर को और दूसरा कार्यक्रम झौआ बेलवनिया मे बुधवार 27 सितंबर को होगा। शनिवार 23 सितंबर को सरना के जगदीश सिंह धनराजो कुंवर उच्च विद्यालय में होने वाले जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। प्रशासनिक तैयारी में अफसरों की टीम लगी हुई है। बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, नगर पंचायत के ईओ रजनीश कुमार, बीईओ गुलाम सरवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने जगदीश सिंह धनराजो कुंवर उच्च विद्यालय मे होने वाले जन संवाद कार्यक्रम को लेकर जायजा लिया तथा साफ सफाई कराई। पदाधिकारियों द्वारा हर गतिविधि की मॉनिटरिंग की गई। पदाधिकारियों ने हर बिंदु पर जांच पड़ताल की ताकि जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाय। सरना में कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों की टीम पूरी मुस्तैदी से लगी हुई है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेश प्रसाद, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
previous post
next post
