RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों के साथ की बैठक!सैनिकों की समस्याओं का शीघ्र किया जाए निस्तारण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 27 सितंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट सभागार में जिला सैनिक बन्धुओ के साथ बैठक कर पूर्व सैनिकों की समस्या सुनी जिसमें बैंकिंग ,पेंशन मेडिकल आदि संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने उन्होंने कहा जो सैनिकों की समस्याएं हैं इन्हें अगली बैठक से पूर्व निस्तारित कर दिया जाए जिस विभाग से संबंधित जो समस्याएं प्राप्त हुई है संबंधित अधिकारियों को भी पत्राचार के माध्यम से अवगत करा दिया जाए और समस्याओं की लिस्ट बनाए जाने के भी निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बागपत ने सभी पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा यथा शीघ्र निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिये साथ ही उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं की समस्या के निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिये। बैठक के अन्त में मेजर संजय श्रीवास्तव, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बागपत द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों को धन्यवाद दिये।
बैठक में मेजर संजय श्रीवास्तव (अ० प्रा० ) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सी०ओ० विजय कुमार, ओ०आई०सी० ई०सी०एच०एस० बागपत, एवं जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह एवं अन्य पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

Related posts

भारतीय मूल के कैलिफोर्निया चिकत्सक ने बच्ची को लिया गोद।

rktvnews

इंदिरा गांधी निशुल्क स्मार्टफोन योजना अंतर्गत प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता!87 वर्षीय महिला को घर जाकर सौंपा स्मार्टफोन।

rktvnews

बिहार:किसानों के उत्थान हेतु एफपीओ की ट्रेडर्स और होकर्स संग बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने उ०प्र० राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वय और सदस्यगण के साथ बैठक की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने एग्रीस्टैक किसानों की रजिस्ट्री तैयार करने के संबंध में लगाये गए कैम्प का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य जनसेवक संघ (महासंघ गोप गुट से संबद्ध) का 20 वां राज्य सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment