RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बलिया के प्रख्यात साहित्यकार डॉ आदित्य कुमार अंशु का नेपाल में होगा सम्मान!

साहित्यकार डॉ आदित्य कुमार अंशु

बलिया/उत्तरप्रदेश 19 सितंबर।बलिया जनपद के लोकप्रिय एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ आदित्य कुमार अंशु को नेपाल के जनकपुर धाम में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश विदेश के कई साहित्यकार हिस्सा लेंगे। डॉ० आदित्य कुमार अंशु को कार्यक्रम में महत्त्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के एक सत्र की काव्य गोष्ठी का संचालन डॉ० अंशु द्वारा किया जाएगा। साथ ही उद्घाटन सत्र, जिसके मुख्य अतिथि नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे, उस सत्र में प्रतिवेदन पढ़ने की जिम्मेदारी भी डॉ० अंशु को दी गई है। कार्यक्रम के तीसरे सत्र में डॉ० अंशु “साहित्य में प्रेम व सद्भाव” विषय पर अपने आलेख का वाचन करेंगे। इसके साथ ही डॉ० आदित्य कुमार अंशु को सम्मानित भी किया जाएगा।
विदेश की धरती पर होने वाले इस कार्यक्रम में बलिया जनपद के साहित्यकार को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र की जनता में अत्यंत हर्ष व्याप्त है। ध्यातव्य रहे कि इस कार्यक्रम में डॉ० रामसेवक विकल जी द्वारा रचित “श्रीमद्भागवत गीता का भोजपुरी भावानुवाद” पुस्तक का लोकार्पण होना भी प्रस्तावित है। नेपाल में होने वाले इस कार्यक्रम में बलिया के साहित्यकारों का दबदबा रहेगा। इस कार्यक्रम में बलिया जनपद से डॉ० आदित्य कुमार अंशु के साथ डॉ० भोला प्रसाद आग्नेय, रमाशंकर वर्मा मनहर, डॉ० फतेहचंद बेचैन, गोवर्धन यादव एवं पवन तिवारी उपस्थित रहेंगे।

Related posts

भोजपुर:आइसा यूनिट सम्मेलन में नई कमिटी गठित,सचिव साहिल अरोरा अध्यक्ष बने राजन कुमार।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन-2024 में की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा ओबसी मोर्चा ने एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के समर्थन में की बैठक।

rktvnews

किर्गिस्तान में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के इस दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया है कि आतंकवाद के गढ़ अब न्यायोचित दंड से अछूते नहीं रहेंगे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 सितंबर 25

rktvnews

चतरा:झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

Leave a Comment