RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:…..गर कर देते सफाई तो क्या हो जाता भाई🤪

वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को बयान कर रहा स्टेडियम में फैला कचड़ा।

नित्य खेल अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की बढ़ी परेशानी।

स्वतः मिल खिलाड़ियों ने कचड़ो को किया इकट्ठा।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 28 जनवरी। आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आज नित्य अपने खेल का अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों को अपने खेल अभ्यास से इतर स्टेडियम में फैले कचड़ों को साफ करने का अभ्यास करना पड़ा। खिलाड़ियों को कचड़ों के बीच भारी मात्रा में खाने के प्लेट,प्लास्टिक के ग्लास ,बोतलों आदि के साथ फेंके गए खाद्य पदार्थों को साफ कर अपने खेल के अभ्यास हेतु मैदान को साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने उक्त फैली गंदगी पर चिंता जाहिर की।
दैनिक अभ्यास को आने वाले नन्हे खिलाड़ियों संग पहुंचे उनके परिजनों ने भी इस बात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा की जहां हम सभी अपने बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास हेतु एक स्वच्छ वातावरण में उन्हें खेल हेतु शहर के बीच स्तिथ स्टेडियम में  भेजते है वहां ऐसी गंदगियों का अंबार बच्चो के स्वास्थ्य के लिहाज से भी उचित नही है।
स्टेडियम में फैले कचड़े और फेंके गए भोजन को लेकर खिलाड़ियों और उनके परिजनों में बीते दिनों स्टेडियम में हुए एनडीए के वृहद कार्यक्रता सम्मेलन को लेकर यह चर्चा होती रही की यह कैसी एकता का प्रदर्शन किया गया जहां देश स्तर पर देश के प्रधानमंत्री सहित एनडीए की सरकार में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसके विपरित फैले कचड़े कुछ और ही दृश्य बयां कर रहे है।
आपको बताते चले कि उक्त स्टेडियम में सोमवार को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमे बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई राजनीतिक हस्तियां शिरकत करने पहुंची थी। चर्चा है की स्टेडियम में फैले कचड़े और फेंके गए अनाज कल के आयोजन की बेतरतीब व्यवस्था की ही देन है। बहरहाल स्टेडियम में फैले कचड़े और फेंके गए अनाज की सफाई का कौन जिम्मेवार है यह नगर निगम और आयोजनकर्ता ही बखूबी जानते है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समुद्री सप्ताह के शुभारंभ पर बधाई दी।

rktvnews

झारखंड:चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल।

rktvnews

जिला प्रशासन का मतदाता जागरूकता अभियान जारी -पोस्टर प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं ईवीएम-वीवीपैट का हुआ प्रदर्शन -स्वीप कार्यक्रम के तहत एसएसजी पारीक कॉलेज में हुआ आयोजन।

rktvnews

भारत और भूटान के बीच 5वीं संयुक्त सीमा शुल्क समूह (जेजीसी) की बैठक 6-7 मई, 2024 को लेह, लद्दाख में आयोजित की गई।

rktvnews

भोजपुर:महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर विद्यालय के बच्चों द्वारा भव्य साइंस एग्जीबिशन का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोपाल:गौरव दिवस का आयोजन सभी जिलों में हो : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment