RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:महिला कालेज में ड्रामा क्लब द्वारा कविता पाठ और ‘मोचीराम’ पर काव्य नाटक का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई। शुक्रवार को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में ड्रामा क्लब द्वारा धूमिल की कविता का काव्य पाठ और ‘मोचीराम’ पर काव्य नाटक का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत महंत महादेवानंद पर माल्यार्पण कर किया गया । उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर महाविद्यालय गीत से कार्यक्रम का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि चंद्रभूषण पाण्डेय,सेवानिवृत्त मत्स्य पदाधिकारी एवं रंगकर्मी उपस्थित रहे। सैंकड़ों नाटक कर चुके हैं और निर्देशक का काम भी किया है। वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से भी जुड़े रहे हैं। नाटक विशेषज्ञ के रूप में अपनी उपस्थिति से उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी ने अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें तुलसी का पौधा और एक नाटक की पुस्तक भेंट कीं । उन्होंने धूमिल के जीवन से परिचय कराया और रोटी और सांसद कविता का काव्य पाठ किया साथ ही तीनों वर्गों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की । हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुधा निकेतन रंजनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और उनके निर्देशन में नाटक का मंचन हुआ। इस कार्यक्रम में शोधार्थी दुर्गेश नंदिनी ने पटकथा कविता के काव्यांश का पाठ किया। हिंदी प्रतिष्ठा के अंतिम वर्ष की छात्रा माधुरी ने भी काव्य पाठ किया । इसके उपरांत कोमल, ज्योति, जागृति, माधुरी एवं खुशी ने ‘मोचीराम’ पर काव्य- नाटक प्रस्तुत किया। चंद्रभूषण पांडेय जी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए नाटक की बारीकियों से छात्राओं का परिचय कराया । रंगमंच को प्रतिभा के मंचन का माध्यम बताया । रंगकर्म से जुड़ने पर व्यक्तित्व और कृतित्व के विकास की बात पर बल दिया । डॉ सुधा निकेतन रंजनी ने अपना अनुभव बताते हुए छात्रों का अपना पैशन फाॅलो करने की बात की ।
डॉ स्मृति चौधरी, डॉ सादिया हबीब, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ सुप्रिया, डॉ मनोज कुमार,डॉ अंजु कुमारी, डॉ प्रीति कुमारी,डॉ शिल्पा, डॉ राखी सिन्हा, डॉ खुशबू कुमारी, डॉ रजनी नरसारिया, डॉ अमरेश कुमार, डॉ जुगल, डॉ पुनम कुमारी,डॉ स्वाति, डॉ कचन, स्नेहा शर्मा,डॉ राजबाला आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे। मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुधा निकेतन रंजनी ने किया।

Related posts

भोजपुर :एनडीए के प्रमुख नेताओं की भाजपा जिला कार्यालय में बैठक।

rktvnews

भोजपुर:चेहल्लुम व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनज़र शाहपुर व रानीसागर में फ्लैग मार्च।

rktvnews

हनुमानगढ़:एक दिवसीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन।

rktvnews

एआई की वजह से बाधा के बावजूद मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि की संभावना: सीआईआई के बिग पिक्चर समिट में सूचना और प्रसारण सचिव

rktvnews

भोजपुर:आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत घर-घर स्वदेशी अपनाने को भाजपा ने भरवाया संकल्प पत्र।

rktvnews

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment