RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग का किया औचक निरीक्षण!स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने हेतु दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

चतरा/झारखण्ड 07 दिसंबर।उपायुक्त अबु इमरान ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, शौचालय, कार्यरत एवं प्रतिनियुक्त चिकित्सक ,स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी की व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, वार्ड में व्यवस्था, दवा की उपलब्धता, कोल्ड चेन, स्नेक एंटी वेनम इंजेक्शन समेत अन्य की जांच की एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त अबु इमरान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से भी उनके द्वारा दी जा रहे सेवाओं की जानकारी ली एवं ससमय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने मरीजों से भी मुलाकात कर उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों का समुचित ईलाज करने हेतु कई आवश्यक निर्देश दिये जिससे मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित कराई जा सके।

Related posts

भोजपुर:मतदान केंद्रों पर राजनैतिक दल से किसी प्रकार की न ली जाए सहायता: डीएम,भोजपुर

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने विभिन्न इंटर परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर के आरा में पूज्य संत शिवनाथ दास जी के हाथों रामभक्त हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर : वकीलों की हो जायेगी बल्ले-बल्ले,पूर्व सचिव ने सुझाए उपाय

rktvnews

भोपाल:प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को गहराई से समझने के लिये उन्हें उज्जैन के सांदिपनी आश्रम अवश्य आना चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल संचालन को दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को किया ब्रीफ।

rktvnews

Leave a Comment