RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:माई बहन मान योजना”नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : संजय कुमार तिवारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जून। गुरुवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय शहीद भवन, में आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम , संचालन जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी डॉ. अमित कुमार द्विवेदी ,मुख्य अतिथि विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि “माई बहन मान योजना” कांग्रेस पार्टी की नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इसे घर-घर तक पहुँचाना है । इस डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकनी हैं और अपने जननायक नेता श्री राहुल गांधी जी के सपनों को साकार करते हुए सूबे में महागठबंधन की सरकार को स्थापित करनी हैं।वर्तमान सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब चुकी हैं।सरकारी अधिकारी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और सूबे के मुख्यमंत्री चुनावी वर्ष में लगे हुए हैं।
अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि यह योजना बिहार की आधी आबादी को सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करने वाली है।
बैठक में डॉ अजय कुमार सिंह पूर्व विधान पार्षद, डॉ शशि सिंह, सत्यप्रकाश राय, मोहन दूबे, घनश्याम उपाध्याय, अमिता पाण्डेय, बीरेंद्र मिश्रा, मालती पाण्डेय, जितेन्द्र शर्मा, राकेश त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह मुखिया, रीता सिंह, रजी अहमद, अशोक यादव, अरुण कुमार सिंह, श्रीधर तिवारी, संतोष पाण्डेय, अभिषेक द्विवेदी, रवि राम, सूरज प्रकाश, शरीक खान, गोलू तिवारी, अविनाश मिश्रा, शिवशंकर चौबे, अशोक सिंह, प्रभा सिंह यादव, राजेश कुमार, चितरंजन सिंह मुन्ना, लुटावन राम चौरसिया, संजीव कुमार पाण्डे, चांद ख़ां, लालदेव सिंह, सत्यनारायण लाल, गजेंद्र चौधरी, दिलीप पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र चौधरी, उदय कुमार, नागेंद्र मिश्रा, लाल मोहन सिंह शत्रुघ्न, घनश्याम चौधरी, नवनीत तिवारी, भरत कुमार सिंह, अर्चना देवी, अजय कुमार पासवान, आदित्य नारायण सिंह, यशमुद्दीन अंसारी, उत्तम कुमार राय, आनंद तिवारी, ममता देवी, सुरेंद्र चौधरी, रमेश प्रसाद, विंध्याचल प्रसाद गुप्ता, शुभम् उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related posts

सीएसआईआर-एएमपीआरआई ने स्वदेशी सोडर प्रणाली प्रौद्योगिकी को उद्योग को हस्तांतरित करके अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित ‘रोजगार मेला’ में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अपने आवास में नवजात बछिया का नाम ‘दीपज्योति’ रखा।

rktvnews

‘राज सर आईपीएस’:एक अधूरी कहानी का दस्तावेज।

rktvnews

मध्यप्रदेश:शाजापुर जिले के किसान देवेंद्र परमार का राष्ट्रीय गोपाल-रत्न पुरस्कार – 2024 के लिए चयन।

rktvnews

सवर्ण समाज को शोषित के रूप में चिन्हित करने का प्रयास अस्वीकार्य: डॉ अनूप श्रीवास्तव

rktvnews

Leave a Comment