
रांची/झारखंड 19 सितंबर। प्रसिद्ध उद्योगपति सह चर्चित समाजसेवी भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी अजय कुमार सिंह ने अपने रांची स्तिथ कार्यालय में भगवान गणेश को नमन करते हुए झारखंड एवं बिहार राज्य सहित सभी देशवासियों को आज गणेश चतुर्थी पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
अपनी शुभकामनाएं देते हुए गणेश चतुर्थी के त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते हुए अजय कुमार सिंह ने कहा की गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है, समृद्धि और ज्ञान के देवता, हाथी के सिर वाले देवता गणेश के जन्म का यह 10 दिवसीय त्योहार है। यह हिंदू कैलेंडर के छठे महीने, भाद्रपद (अगस्त-सितंबर) महीने के चौथे दिन (चतुर्थी) से शुरू होता है।पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था।
