आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 सितंबर।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर ( सत्र 2023 से 27 तक ) के छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो मीना कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
उपस्थित छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए प्राचार्य ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है। यह भी कहा गया है कि नो नॉलेज विदाउट कॉलेज। कॉलेज आने से कम समय में पूरे विषयों की पूरी जानकारी प्रतिदिन मिलती है। अनेक विद्यालयों से तेज छात्राएं आती है,उनसे मुलाकात होती है और नए भविष्य की तलाश, लक्ष्य प्राप्ति के लिए हुनर, और कैसे समय का उपयोग करें इसकी भी जानकारी प्राप्त होती है। उनके साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की भावनाएं जागृत होती है जो जीवन को ऊपरी मंजिल तक पहुंचती है।
विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग से आए रिसोर्स पर्सन डॉ. अमरेंद्र नारायण ,महाविद्यालय की बर्सर डॉ. फरीदा बानो , ,परीक्षा संयोजक डॉ.मनोज कुमार, कार्यक्रम संचालक डॉ. सादिया,आई.क्यू.ए.सी की समन्वयक व कार्यक्रम संयोजक डॉ. विजयश्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सादिया हबीब ने किया ।
विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग से आए रिसोर्स पर्सन डॉ. अमरेंद्र नारायण ने सी बी एस सिस्टम के फण्डामेंटल,एडिशनल कोर्सेस की जानकारी ,मेजर कोर्स व माइनर कोर्स पर विस्तार से जानकारी दी।अंत में उन्होंने चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के लाभ को बताया।
सभी विभागों के विभागाध्यक्षो ने अपने विषय के बारे में चर्चा की।डॉ. फरीदा बानो, डॉ. स्वाति सिन्हा, डॉ. शिखा अवस्थी , शालिनी कुमारी,डॉ. जुगल प्रसाद , डॉ . अंजू कुमारी , संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार , दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष व एन सी सी ऑफिसर डॉ स्मिता कुमारी , अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष व एन एस एस यूनिट 2 प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सुप्रिया झा , डॉ. आशा कुमारी सिन्हा , डॉ . पूनम कुमारी, वीनू कुमारी, डॉ. प्रिया कुमारी,स्पोर्ट्स से डॉ. अंजू कुमारी , नाहिद नीलोफ़र , नंद कुमार सिंह रहे।अंत में आईक्यूएसी की समन्वयक व कार्यक्रम संयोजक डॉ. विजयश्री ने छात्राओं को पाठ्यक्रम के साथ अतिरिक्त गतिविधियों पर प्रकाश डाली।कार्यक्रम का समापन सभागार में उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान के साथ किया।
