
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 अक्टूबर। भोजपुर जिला के करनामेपुर थाना परिसर मे दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रभारी थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक मे प्रभारी थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने लोगों से शांतिपूर्वक, सद्भावना के माहौल मे मिलजुल कर खुशी-खुशी दुर्गा पूजा का पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, एसआई रामेश्वर मंडल, एएसआई अंशु पटेल, पीटीसी विश्व मोहन सिंह, विजय मिश्र, मंगल सिंह, ऋषि कुमार चौधरी, रवि रंजन यादव सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।
