RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:स्वयं में हिन्दी के एक पूर्णपीठ थे पं जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी

काव्य में सौंदर्य-शास्त्र के महान आचार्य थे कुमार विमल : डॉ अनिल सुलभ

जयंती पर साहित्य सम्मेलन में स्मरण किए गए हिन्दी के दो महात्मा, दी गई काव्यांजलि।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)11 अक्टूबर। खड़ी बोली हिन्दी की प्रथम पीढ़ी के महान कवियों और भाषाविदों में अग्रपांक्तेय विद्वान, पं जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी स्वयं में हिन्दी की एक पाठशाला थे। एक पूर्ण-पीठ थे, जिनके संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भाषा निर्मल और विमल हो जाती थी। वे बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रथम सभापति थे। ‘हास्य-रसावतार’ की उपाधि से विभूषित थे, किंतु उनकी रचनाओं में कहीं भी फूहड़ता नहीं ढूँढी जा सकती थी। वे हास्य-व्यंग्य के मानक थे।

यह बातें रविवार को, साहित्य सम्मेलन में आयोजित जयंती-समारोह और कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए, सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कही। उन्होंने कहा कि चतुर्वेदी जी अपने अत्यंत लालित्यपूर्ण हास्य-व्यंग्य के लिए सर्वत्र समादृत होते थे। उनका मंच पर आते ही सभागार तालियों से गुंजायमान हो उठता था। काव्य में छंद के प्रति विशेष आग्रह रखने वाले चतुर्वेदी जी गद्य साहित्य में भी रोचकता और लालित्य के पक्षधर और हास्य-व्यंग्य में फूहड़ता तथा व्यक्तिगत आक्षेप के प्रबल विरोधी थे।

जयंती पर डा कुमार विमल को स्मरण करते हुए डा सुलभ ने कहा कि डा विमल आलोचना-साहित्य में एक विशिष्ट स्थान रखते थे। वे काव्य में सौंदर्य-शास्त्र के महान आचार्य तो थे ही, अपने समय के एक जीवित साहित्य-कोश भी थे। उनका संपूर्ण जीवन, साहित्य और पुस्तकों के साथ अहर्निश जुड़ा रहा। वे प्रायः ही पुस्तकों से घिरे और लिखते-पढ़ते देखे जाते थे। उनका जीवन साहित्य का पर्यायवाची था।

डा पंकज कुमार पाण्डेय, ईं अशोक कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार शुक्ल और कवि मिथिलेश कुमार सिन्हा ने भी दोनों साहित्यिक विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आयोजित कवि-सम्मेलन का आरंभ चंदा मिश्र की वाणी-वंदना से हुआ। वरिष्ठ कवि प्रो सुनील कुमार उपाध्याय, डा पुष्पा जमुआर, जय प्रकाश पुजारी, सिद्धेश्वर, ईं अशोक कुमार, रेखा मिश्र भारती, सदानन्द प्रसाद, सुनीता रंजन, डा आर प्रवेश, अर्जुन प्रसाद सिंह,इन्दु भूषण सहाय आदि कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से जयंती-पुरुषों को काव्यांजलि दी। मंच का संचालन कुमार अनुपम ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन कृष्णरंजन सिंह ने किया।

कवि अभिराम बुद्धवाहा, नन्दन कुमार मीत, पशुपति नाथ सिंह, प्रमोद पण्डित, मनोज रंजन आदि सुधी श्रोता उपस्थित थे।

Related posts

चन्द्रहासिनी समूह की दीदियों द्वारा निर्मित इकोफ्रेंडली गणपति विराजेंगे इस बार घरों और पंडालों में।

rktvnews

बिहार:भीषण गर्मी और हीटवेव की आपदाजनक स्थिति को देखते हुये मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग एवं सभी जिलाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

54 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में खलनायकों की भूमिका पर भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित खलनायक रंजीत, गुलशन ग्रोवर, रज़ा मुराद और किरण कुमार ने “द विलेन्स – लीविंग अ लास्टिंग इम्प्रेशन” शीर्षक विषय पर विचार-विमर्श किया।

rktvnews

भोजपुर:बिहार जरूर बदलेगा बच्चों के भविष्य को देखें :प्रशांत किशोर

rktvnews

भोजपुर:लोजपा (रामविलास) का शिष्टमंडल लालूडेरा शोकाकुल परिवार से मिल बढाया ढांढस।

rktvnews

भोजपुर:30-31 मई को होगा भाजपा भोजपुर का जिला प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment