RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

वीकेएसयू शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 9 सितंबर को काम नहीं करेंगे कर्मचारी!मामला तीन माह से वेतन नहीं मिलने का।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 सितंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शिक्षा के उत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे। कालेज कर्मचारी संघ ने लिखित रूप से अपने प्रधानाचार्य एवं कुल सचिव को पत्र प्रेषित करते हुए बताया है कि हम सभी कॉलेज में उपस्थित रहेंगे लेकिन कोई कार्य नहीं करेंगे। इस संबंध में बताया गया है कि विगत तीन माह से कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पाया है जिससे घोर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है पारिवारिक में भुखमरी और बच्चों की स्थिति काफी दुखद होते जा रही है ।इसके लिए कई बार महासंघ मिलकर, आवेदन देकर, काला बिल्ला लगाकर इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी को दी है। लेकिन इस पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संघ लोकतांत्रिक मर्यादाओं के तहत सारे कार्य किया जा रहे हैं लेकिन कर्मचारियों से किस प्रकार से अमानवीय और अलोकतांत्रिक व्यवहार कर प्रताड़ित किया जा रही है। प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार बिल्कुल अंधी बहरी हो गयी है और अपने मद में चूर होकर कर्मचारियों का दोहन कर रही है। इन अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के परिवार किस प्रकार चलते होंगे। उनके परिवार का भरण पोषण कैसे चलता होगा इसकी कोई चिंता नहीं है। जिन कर्मचारियों के बदौलत महाविद्यालय, विश्वविद्यालय चलता है उनको ही तीन माह से वेतन न देना घोर अन्याय है।इस पर कल कुलपति और कुलसचिव का क्या रवैया होता है इसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।कॉलेज इकाइयों के अध्यक्ष सचिव के माध्यम से कल कार्य नहीं करने की सूचना जारी की गई है जिसमें जगजीवन कॉलेज आरा से अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ,एसबी कॉलेज आरा से अध्यक्ष रमेश कुमार, जेएलएन डिहरी से राधा रमन सिंह सचिव, डीके कॉलेज अभिमन्यु सिंह सचिव, जीबी कॉलेज रामगढ़ से सचिव मिथिलेश पांडे, धनंजय कुमार सिंह ,एम भी कॉलेज बक्सर से डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ,एएस कॉलेज विक्रम से राजेश कुमार अध्यक्ष राजेश कुमार अध्यक्ष एसपी जैन सासाराम से अरविंद कुमार सचिव आदि है।

Related posts

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद स्मारक पर अर्पित किए पुष्प!पूर्वजों के बलिदान को कभी ना भूले युवा पीढ़ी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

फरार अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

30 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

रांची:वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी – 2023 के सफल आयोजन को लेकर बैठक।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जगदीशपुर एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment