RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : नवरात्र के पूर्व संध्या पर डांडिया नृत्य व भजन कार्यक्रम आयोजित।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा)11 अक्टूबर। नवरात्र की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य। दुर्गा पूजा एवं नवरात्र की शुरुआत के पूर्व पटना के कदम कुआँ स्थित समादार पार्क की महिला योगा ग्रुप की महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। इसके साथ ही महिलाओं ने भजन एवं देवी गीत गाकर माहौल को पूजामय बना दिया। डांडिया नृत्य मे जमकर थिरकी महिलायें। भजन और देवी गीत गाकर महिलाओं ने माहौल को पूरी तरह से पूजामय एवं भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर समादार पार्क की महिला योगा ग्रुप की महिलाओं ने देवी जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और आरती किया। महिलाओं ने देवी जी से शांतिपूर्वक, सुखी और स्वस्थ जीवन जीने की शक्ति मांगी। इस अवसर पर आरती कुमारी, ज्योति सिंहा, रेखा, पूनम, प्रियंका, इंदु, रंजना, शिखा, नीना, रूपा, मीरा, सविता, अर्चना, रीना, उमा, ममता, रिया सहित बड़ी संख्या मे महिलाओं ने भाग लिया।

Related posts

भोजपुर:अंतःमन को पुलकित करते है प्रणय जी के भोजपुरी गीत: दीप श्रेष्ठ

rktvnews

भोजपुर:हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए: महापौर

rktvnews

गया: डीएम पीठासीन पदाधिकारियों को फोन लगा ले रहे मतदान संबंधी उनके द्वारा लिए गए प्रशिक्षण की जानकारी।

rktvnews

शानदार लग रहे सलमान और कैटरीना !YRF ने टाइगर 3 के पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का धमाकेदार टीज़र किया जारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 अप्रैल 26

rktvnews

दरभंगा:बालगृह,पर्यवेक्षण गृह एवं दत्तक गृह का हुआ औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment